सरकारी दफ्तरों के एयर कंडीशनर का टेंपरेचर रखना होगा 24 से 26. मुख्यमंत्री योगी ने दिए बिजली बचाने के निर्देश. हफ्ते में 2 दिन वर्क फॉर होम के तहत होगा काम. अधिकारियों को दी सख्त हिदायत- पालन नहीं होने पर होगी कार्रवाई

सरकारी दफ्तरों के एयर कंडीशनर का टेंपरेचर रखना होगा 24 से 26. मुख्यमंत्री योगी ने दिए बिजली बचाने के निर्देश. हफ्ते में 2 दिन वर्क फॉर होम के तहत होगा काम. अधिकारियों को दी सख्त हिदायत- पालन नहीं होने पर होगी कार्रवाई kshititech
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ

सरकारी दफ्तरों के एयर कंडीशनर का टेंपरेचर रखना होगा 24 से 26. मुख्यमंत्री योगी ने दिए बिजली बचाने के निर्देश. हफ्ते में 2 दिन वर्क फॉर होम के तहत होगा काम. अधिकारियों को दी सख्त हिदायत- पालन नहीं होने पर होगी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -यूपी में अब सरकारी दफ्तरों की कार्यसंस्कृति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. योगी सरकार ने बिजली बचाने और खर्च कम करने को नई दिशा देते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि अब सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर (AC) का तापमान एक निश्चित सीमा में ही रखा जाएगा. इसके साथ ही लिफ्ट के उपयोग, यात्रा व्यवस्था और कार्यशैली में भी व्यापक सुधार लागू किए जाएंगे. इसके अलावा 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था अपनाने पर भी बल दिया है. यह निर्णय सीएम योगी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के साथ आयोजित पहली बैठक में लिया.मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सबसे पहले सचिवालय और निदेशालय स्तर पर सभी कार्यालयों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखा जाए. इसका उद्देश्य बिजली की अनावश्यक खपत को रोकना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है. सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से AC के अत्यधिक उपयोग को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अब इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरणीय संतुलन को भी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में लिफ्ट और अन्य संसाधनों का उपयोग केवल आवश्यकता के आधार पर किया जाए.

प्रातिक्रिया दे