रायपुरा तंदुलडीह में आबकारी विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई- 9 भट्ठियां चढ़ी हुई थी अवैध महुआ शराब की. सभी भट्ठियों को किया गया नष्ट. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताड़ बतोड़ कारवाई. भनक लगते ही मौके से फरार हो गए अवैध शराब बनाने वाले. तड़के सुबह शराब पकड़ने निकल जाते हैं अधिकारी

रायपुरा तंदुलडीह में आबकारी विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई- 9 भट्ठियां चढ़ी हुई थी अवैध महुआ शराब की. सभी भट्ठियों को किया गया नष्ट. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताड़ बतोड़ कारवाई. भनक लगते ही मौके से फरार हो गए अवैध शराब बनाने वाले. तड़के सुबह शराब पकड़ने निकल जाते हैं अधिकारी kshititech
आबकारी विभाग शक्ति जिले की बड़ी कार्रवाई

रायपुरा तंदुलडीह में आबकारी विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई- 9 भट्ठियां चढ़ी हुई थी अवैध महुआ शराब की. सभी भट्ठियों को किया गया नष्ट. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताड़ बतोड़ कारवाई. भनक लगते ही मौके से फरार हो गए अवैध शराब बनाने वाले

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने हेतु कलेक्टर जिला सक्ती और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है।जन समस्या निवारण शिविर रायपुर में आबकारी विभाग को ग्राम रायपुरा तांदुलडीह में कुछ व्यक्तियों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण और विक्रय की शिकायत की गई थी । जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 13 5.2026 को तड़के रायपुरा भाटापारा तांदुलडीह में बांधा तालाब के किनारे दबिश दी गई जिसमें आबकारी टीम के आने की भनक पड़ने पर शराब निर्माणकर्ता मौके से भाग खड़े हुए तालाब के किनारे 9 महुआ शराब बनाने की चढ़ी भट्ठियां मिली जिसे महुआ शराब बनाया जा रहा था । मौके पर ही महुआ शराब भट्ठियों का नष्टीकरण किया गया । आसपास छुपा कर रखा गया लगभग 110 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 22000 रुपए आंकी गई है बांधा तालाब में 80 प्लास्टिक की बोरियों में छुपा कर रखा 80000 रुपए कीमत का लगभग 1600 किलो महुआ लाहान बरामद किया गया। जिसे मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्टीकरण किया गया इन हजारों किलो महुआ लाहन से सैकड़ो लीटर महुआ शराब बनाई जाने वाली थी । इसी प्रकार आगे भी आबकारी विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी ।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में रघुनाथ पैंकरा,परसराम कहरा, बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव और भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे