30 मिनट के तूफान ने जमकर तबाही मचाई शक्ति शहर में. पूरे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त. विद्युत व्यवस्था भी हुई ध्वस्त.बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मचारी जुटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने में. नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी लिया तूफान से प्रभावित क्षेत्र का जायजा. तूफान इस गति का अंदाजा नहीं था लोगों को

शक्ति शहर में अचानक आए तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त
शक्ति शहर में अचानक आए तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त
शक्ति शहर में नागरिकों के घरों में टीवी की छतरी एवं पानी की पाइपलाइन भी हुई डैमेज

30 मिनट के तूफान ने जमकर तबाही मचाई शक्ति शहर में. पूरे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त. विद्युत व्यवस्था भी हुई ध्वस्त.बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मचारी जुटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने में. नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी लिया तूफान से प्रभावित क्षेत्र का जायजा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में आज शाम 4:00 बजे एकाएक करीब 30 मिनट तक चले भारी तेज गति से तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लोगों के घरों की छतो में लगे टीवी के छतरी उड़ गए तो वहीं ऊंची हाइट वाले मकान के ऊपर लगी लोहे की टीना भी उखाड़ कर हवा में उड़ गई तथा शक्ति शहर में आज बुधवारी बाजार में साप्ताहिक बुधवार का दिन होने के कारण काफी भीड़ बढ़ थी एवं अचानक आए इस तूफान ने जहां लोगों के घरों में भी भारी नुकसान पहुंचा तो वहीं छत में रखे पेड़ पौधे नष्ट हो गए एवं गमले भी सारे टूट गए तथा मुख्य मार्ग में जहां विद्युत व्यवस्था भी इस तूफान से काफी प्रभावित हुई है तो वहीं दुकानों के बाहर लगे बड़े-बड़े लोहे के साइन बोर्ड भी इस तूफान के चलते बैंड होकर खराब हो गए तथा एकाएक आए इस तूफान को लोग समझ ही नहीं पाए एवं तूफान ने अपनी तबाही मचा दी

शहर की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

तथा शहर में शाम 4:00 बजे से विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित हो चुकी है. एवं शक्ति का विद्युत विभाग जहां विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए पूरे अमले के साथ लगा हुआ है। तो वहीं तूफान की स्थिति को देखते हुए देर रात तक भी बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर टूट कर गिर गए हैं। तथा विद्युत की मुख्य टावर लाइन भी अनेकों स्थान पर डैमेज हो गई है

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल भी शहर में निकले तूफान से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने

शक्ति नगर पालिका के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल भी देर शाम आए एकाएक तूफान से प्रभावित स्थानो का उन्होंने स्वयं भ्रमण किया तथा इस दौरान बारिश में भी नगर पालिका अध्यक्ष घूमते रहे एवं एकाएक हुई भारी-बारिश से भी नालियों का पानी सड़कों पर आ गया तथा इस तूफान के चलते नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट भी ध्वस्त हो गई हैं तथा अनेकों स्थानों पर केबल वायर भी टूट गए हैं जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी बाधित रहने की संभावना नजर आ रही है

भारी तूफान से लोगों के घरों में भी पहुंचा नुकसान
भारी तूफान से लोगों के घरों में भी पहुंचा नुकसान
शक्ति शहर में अचानक आए तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त
शक्ति शहर में अचानक आए तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त
शक्ति शहर में अचानक आए तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading