राज्य गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री विभाग में 21 पदों पर हुई नई भर्तियां. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं दी जानकारी. 12 मई को30 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

राज्य गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री विभाग में 21 पदों पर हुई नई भर्तियां. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं दी जानकारी. 12 मई को30 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार kshititech
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी
राज्य गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री विभाग में 21 पदों पर हुई नई भर्तियां. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं दी जानकारी. 12 मई को30 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार kshititech
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी साक्षात्कार के पश्चात चयन सूची

राज्य गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री विभाग में 21 पदों पर हुई नई भर्तियां. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोविंदा की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री विभाग में 21 अलग-अलग पदों पर भर्ती की गई है। जिसकी जानकारी स्वयं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 12 मई 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 07/2025/परीक्षा दिनांक 24/12/2025 रोजगार और नियोजन में प्रकाशन की तिथि 31/12/2025 के द्वारा छ.ग. शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के कुल 21 पद विज्ञापित किए गए थे।सहायक संचालक (योजना) पद हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 05/04/2026 को आयोजित कर परीक्षा परिणाम दिनांक 20/04/2026 को जारी किया गया। जिसमें विज्ञापित पद का 03 गुना अर्थात् 63 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किया जाना था, किन्तु वर्गवार /उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 56 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित हुए।सहायक संचालक (योजना) पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 56 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 12/05/2026 को आयोजित किया गया। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित 56 अभ्यर्थियों में 08 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं 18 अभ्यर्थी अनर्ह हुए, इस प्रकार कुल 30 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।उपरोक्त पदों हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के कुल 21 पदों के विरूद्ध 21 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची जारी की जा रही है।उपरोक्त पदों से संबंधित चयन सूची/अनुपूरक सूची आयोग के वेबसाइट में www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है।परीक्षा नियंत्रक 12/5/26 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading