दुनिया के 40 देशो ने भी डीजल पेट्रोल पर लिया बड़ा फैसला. पीएम मोदी की अपील के बाद पूरी दुनिया में बना वातावरण. कुछ देशों ने घोषित कर दिया 15 दोनों का ऊर्जा आपातकाल

दुनिया के 40 देशो ने भी डीजल पेट्रोल पर लिया बड़ा फैसला. पीएम मोदी की अपील के बाद पूरी दुनिया में बना वातावरण. कुछ देशों ने घोषित कर दिया 15 दोनों का ऊर्जा आपातकाल kshititech

दुनिया के 40 देशो ने भी डीजल पेट्रोल पर लिया बड़ा फैसला. पीएम मोदी की अपील के बाद पूरी दुनिया में बना वातावरण. कुछ देशों ने घोषित कर दिया 15 दोनों का ऊर्जा आपातकाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने, यात्रा संयम और ऊर्जा संरक्षण की अपील पर देश में चर्चा तेज है। कुछ लोग इसे जरूरी कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं ।हालांकि वैश्विक संदर्भ में देखें तो पीएम मोदी का यह आह्वान न तो अनोखा है और न ही अत्यधिक। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद उपजे तेल संकट के दौरान दुनिया के कई देश अपने नागरिकों से खपत घटाने, यात्रा कम करने और ऊर्जा बचाने की अपील कर रहे हैं। कई देशों ने तो अपील से आगे बढ़कर सख्त कदम उठाए हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आइईए) के आंकड़ों के अनुसार करीब 40 देशों (यूरोपीय आयोग सहित) ने आपात ऊर्जा संरक्षण उपाय लागू किए हैं।

इनमें 18 देशों ने ईंधन राशनिंग, वाहनों के लिए ऑड-ईवन, गति सीमा, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा और निजी वाहनों पर पाबंदी जैसे उपाय किए।कोरिया में ऑड-ईवन नियम, श्रीलंका में क्यूआर कोड राशनिंग, पाकिस्तान में स्पीड लिमिट और म्यांमार में अल्टरनेट डे सिस्टम लागू है। 13 देशों में सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने (डब्लूएफएच) अनिवार्य या प्रोत्साहित किया गया।पाकिस्तान में चार दिवसीय कार्य सप्ताह और 50 फीसद रिमोट वर्क, इंडोनेशिया में फ्राइडे को डब्लूएफएच, श्रीलंका में बुधवार को ऑफिस बंद करने जैसे कदम उठाए गए हैं।जॉर्डन, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया और मिस्त्र जैसे देशों ने विदेश यात्रा और आधिकारिक यात्राओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए। कई देशों में एसी टेम्परेचर 24-26 डिग्री तक सीमित, बाजार समय सीमित, पब्लिक कैंपेन और एलपीजी सिलेंडर आधा भरने जैसे कदम उठाए गए।मेडागास्कर ने 15 दिनों का ऊर्जा आपातकाल घोषित किया है। भारत में अभी तक केवल अपील और स्वैच्छिक संयम पर जोर है। कोई राशनिंग, लॉकडाउन या अनिवार्य पाबंदी नहीं लगाई गई है

प्रातिक्रिया दे