धन्यवाद मुख्यमंत्री जी-पीएम की अपील का सीएम साहब ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां. मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान कोई भी रैली का नहीं होगा आयोजन.सीएम कारकेड में 13 की जगह होंगे केवल आठ वाहन

पीएम की अपील का सीएम साहब ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां. मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान कोई भी रैली का नहीं होगा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्र सरकार के साथ जन कल्याण के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. इसी तारतम्य में उन्होंने एक और बड़ा फैसला किया है. उनके काफिले में अब कम के कम और जरूरी गाड़ियां ही होंगी. साथ ही, उनके दौरे के दौरान किसी तरह की कोई वाहन रैली नहीं होगी. उनके इस फैसले की व्यक्तिगत और राजनीतिक दृष्टि से तारीफ हो रही है. सीएम डॉ. यादव ने राज्य के मंत्रियों से भी कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करने की अपील की है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है. आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी. सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे. साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं. राष्ट्रहित सर्वोपरि है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील को मध्यप्रदेश में पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा.
.
मध्य प्रदेश राज्य शासन ने जारी किए निर्देश

01- आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री जी के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ 8 वाहन रहेंगे.
02- मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के समय कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी.
03- सभी मंत्रिगण यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे.
04- नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और कोई वाहन रैली इसमें नहीं रहेगी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 24 घंटे में देशवासियों से दो बार अपील कर चुके हैं. सोमवार को पीएम मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में एक रैली के दौरान कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते हैं, तब तक लोगों को छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग अपनाने, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा देने की बात कही. इसके साथ-साथ स्कूलों से भी ऑनलाइन क्लास चलाने का आग्रह किया है. इससे पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रैली के दौरान अपील कर चुके हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading