नया रायपुर में बनेगा चेंबर का नया भवन- 28000 सदस्यों वाला व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है चेंबर ऑफ कॉमर्स. 12 मई को संपन्न हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व्यापार हित में हुए महत्वपूर्ण निर्णय. 1100 सदस्यों के आवेदन को दी संगठन ने स्वीकृत

नया रायपुर में बनेगा चेंबर का नया भवन- 28000 सदस्यों वाला व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है चेंबर ऑफ कॉमर्स. 12 मई को संपन्न हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व्यापार हित में हुए महत्वपूर्ण निर्णय. 1100 सदस्यों के आवेदन को दी संगठन ने स्वीकृत kshititech
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर

नया रायपुर में बनेगा चेंबर का नया भवन- 28000 सदस्यों वाला व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है चेंबर ऑफ कॉमर्स. 12 मई को संपन्न हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व्यापार हित में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 12 मई 2026 को दोपहर 12 बजे एम.एम.¬फनसिटी, बकतरा, रायपुर में आयोजित हुई। कोरम के आभाव में बैठक आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी गई। तत्पश्चात् पुनः उसी स्थान पर विषय सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, लगभग 1100 प्राप्त नये सदस्यता आवेदन पत्रों की सूक्ष्म जांच के पश्चात स्वीकृति प्रदान की गई। 35 सदस्यों से प्राप्त आवेदन फर्मों के नाम, स्थान, प्रतिनिधि के नाम परिवर्तन, रू. 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति, हेतु विचार विमर्श एवं अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से आदि विषयों पर चर्चा हुई। उपरोक्त सभी विषयों पर कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की।पिछली कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पठन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। रू. 2000.00 से अधिक के खर्चों एवं आय-व्यय की जानकारी चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने दी जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।
चेम्बर के आजीवन सदस्यों की सदस्यता शुल्क 15 अगस्त 2026 तक 3500.00 रहेगी उसके पश्चात् चेम्बर सदस्यता शुल्क में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही चेम्बर के सभी सदस्यों के लिये 3 वर्ष के लिये मेंटनेंस शुल्क के रूप में 500.00 लिया जायेगा।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी व्यापारी एकता के माध्यम से ही हम शासन-प्रशासन से व्यापारिक हित में अपनी मांग दृढ़ता से रख सकते हैं। छत्तीसगढ़ का व्यापार जगत सुरक्षित हाथों में है और नई उंचाईयों को छूने के लिये तैयार है। जब हम एकजुट होकर बात करते हैं तो शासन-प्रशासन भी हमारी बात सुनता है। चेम्बर का प्रभाव ऐसा है कि चेम्बर की किसी भी इकाई में सदस्यों एवं व्यापारियों को कोई परेशानी आती है तो उनका समाधान तुरंत होता है।प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियोें को बधाई देते हुए कहा कि नये चेम्बर भवन हेतु नया रायपुर में जगह का प्रावधान हो चुका है। जल्द ही एक आमसभा बुलाई जायेगी एवं चेम्बर के नवीन भवन का शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि चेम्बर के समस्त सदस्यों की केवाईसी इकाईयों के माध्यम से कराना आवश्यक है। चेम्बर के नये वेबसाइट की लिंक जल्द ही उपलब्ध करा दिया जावेगा।श्री थौरानी ने आगे कहा कि हर महीने व्यापारियों के हित में विभिन्न कार्यशाला का आयोजन किया जाता है जिसमें विशेषज्ञों की टीम रहती है उसी क्रम में हम व्यापारियों के बच्चे हमारे व्यापार में ही रहे इस हेतु भी कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ,उक्त कार्यशाला में व्यापारियों के बच्चों को भी बुलाया जायेगा। चेम्बर के वेबसाइट में इकाईयों में हो रहे गतिविधियों को अद्यतन करने हेतु इकाई पदाधिकारियों से उनके फोटो सहित कार्यक्रम की जानकारी चेम्बर के नंबर पर व्हाट्सएप करने का आग्रह किया गया

चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में व्यापारिक हित में लगातार सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिससे व्यापारी नवीन नीतियों एवं कार्यशैली से रूबरू होकर स्वयं को अपडेट कर रहे हैं। साथ ही चेम्बर द्वारा लगातार शासन-प्रशासन को पत्र के माध्यम से देे रहे ताकि व्यापारियों का व्यवसाय सुगमता से चले , इसी का परिणाम है कि राज्य के जीएसटी कलेक्शन में 8 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है जिसके लिये चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी धन्यवाद के पात्र हैं।चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि चेम्बर का उद्देश्य व्यापारिक हित में कार्य करते हुए व्यापारियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाना है, संगठन ही हमारी शक्ति है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी जी के नेतृत्व में हम दिल्ली भी गये थे। सरकार ने हमारी 70 प्रतिशत व्यापारिक समस्याओं का समाधान भी किया है।चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस का विषय पर चेम्बर ने प्रशासन से विभिन्न स्तर पर संपर्क किया था एवं प्रशासन द्वारा हमें आश्वस्त किया गया था कि टेªड लायसेंस लागू नहीं किया जायेगा परंतु हमें लगता है कि सरकार पिछले दरवाजे से टेªड लायसेंस लागू करने की योजना बना रही है। जिसे सलूजा जी ने चेम्बर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के समक्ष रखा।श्री सलूजा ने आगे आग्रह किया कि शासन द्वारा फायर सेफ्टी की एनओसी के लिये 10.00रू. प्रति वर्गफुट चार्ज लगाया जा रहा है जिसका चेम्बर द्वारा पुरजोर विरोध किया जाना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि समय परिवर्तन के साथ वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए चेम्बर द्वारा किसी भी कार्यक्रम की सूचना पत्र के माध्यम से न भेजकर डिजिटली रूप में व्हाट्सएप/फोन आदि के माध्यम से दी जानी चाहिए। चेम्बर उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र शादीजा ने चेम्बर की वेबसाइट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चेम्बर की वेबसाईट सुचारू रूप से चालू है। साथ ही अपडेशन भी वेबसाइट में कर सकते हैं।चेम्बर वाइस चेयरमेन श्री चेतन तारवानी ने नये इंकमटैक्स की जानकारी देते हुए बताया कि सन् 1961 के पश्चात् अब वर्ष 2025 में आयकर के नियमों में बदलाव हुआ है लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। नये इंकम टैक्स बहुत ही सरल है। अभी व्यापारियों को रिटर्न में रू. 12 लाख तक की छूट है, परंतु रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यदि कोई भी व्यापारियों को इस संबंध में परेशानी है तो चेम्बर को लिखित मंे सूचना दें।चेम्बर चेयरमेन श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने वर्तमान कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री थौरानी जी एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि श्री सतीश थौरानी पूरी लगन के साथ व्यापारिक हित में कार्य करते हुए शासन-प्रशासन से मिलकर व्यापारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों को अपनी समस्याओं को चेम्बर के समक्ष रखना चाहिये

चेम्बर संरक्षक श्री श्रीचन्द सुन्दरानी ने अपने अपने उद्बोधन में कहा कि आज चेम्बर वटवृक्ष बनकर मजबुती के साथ आगे बढ़ रहा है। समय के साथ ही चेम्बर की सदस्य संख्या में भी वृद्धि हो रही है और वर्तमान में चेम्बर के 28000 से भी अधिक आजीवन सदस्य हैं। आज व्यापारियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता हैं वह व्यापारियों के संघर्ष का ही परिणाम है। निश्चित रूप से समय-समय पर हमें सरकार से सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चेम्बर में जैसे-जैसे सदस्य बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही चेम्बर के खर्चों में भी वृद्धि हो रही है। अतः चेम्बर की सदस्यता शुल्क में भी वृद्धि की जावे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, संरक्षक -श्रीचन्द सुन्दरानी, ख्ूाबचंद पारख, यू.एन.अग्रवाल, सलाहकार- अरविंद जैन, अशोक मलानी, गुरजीत सिंह संधू, चंदर विधानी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, संतोष जैन, चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा एवं बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, मनेन्द्रगढ़, मुंगेली, दल्ली राजहरा, बालोद, महासमुंद, नवापारा-राजिम, खरसिया, अंबिकापुर, सारंगढ-बिलाईगढ़़, तिल्दा, बेमेतरा, भाटापारा, बलौदाबाजार, कांकेर,खरोरा, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, बाराद्वार सहित पूरे प्रदेश के इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, पूरे प्रदेश से उपाध्यक्ष मंत्री कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापारिक औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि सहित लगभग 350 से अधिक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading