कश्मीर में बुलेट ट्रेन की एंट्री- 6 घंटे का सफर केवल 2 घंटे में. 240 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

कश्मीर में बुलेट ट्रेन की एंट्री- 6 घंटे का सफर केवल 2 घंटे में. 240 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर kshititech

कश्मीर में बुलेट ट्रेन की एंट्री- 6 घंटे का सफर केवल 2 घंटे में. 240 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय रेलवे के विस्तार और आधुनिकता के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कश्मीर तक ट्रेन पहुंचने के ऐतिहासिक पड़ाव के बाद, अब उत्तर भारत को एक और शानदार सौगात मिलने वाली है।नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने अमृतसर-जम्मू हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (AJHSRC) पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरते ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच की दूरियां सिमट जाएंगी और विकास को एक नई गति मिलेगी अमृतसर-जम्मू हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (लगभग 240 किलोमीटर लंबा) के लिए एरियल लिडार सर्वे और अन्य संबंधित कामों के लिए टेंडर भी शुरू होने वाले हैं। जिसके जरिए परियोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।खास बात है कि यह कॉरिडोर ढाई सौ किलोमीटर लंबा होगा। इस प्रोजेक्ट का फायदा उन लोगों को अधिक होगा जो धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं।

इसके जरिए वह अमृतसर में गोल्डन टेंपल और जम्मू (कटड़ा) में वैष्णो देवी धाम एक ही दिन में विजिट कर सकेंगे। जम्मू तक तेज कनेक्टिविटी होने से श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।इस कॉरिडोर के बनने से सबसे बड़ा बदलाव यात्रा के समय में आएगा। वर्तमान में अमृतसर से जम्मू के बीच सड़क या सामान्य ट्रेन से जाने में करीब छह घंटे का समय लगता है।लेकिन बुलेट ट्रेन की शुरुआत के बाद यह सफर घटकर महज 2.5 घंटे (150 मिनट) रह जाएगा। समय की इस बचत से न केवल आम मुसाफिरों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।सिर्फ रेल की पटरी ही नहीं बिछ रही, बल्कि यह कॉरिडोर समृद्धि के नए द्वार भी खोलेगा। निर्माण कार्य से लेकर संचालन तक, हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से पंजाब और जम्मू के स्थानीय उद्योगों और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बड़ा उछाल मिलेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading