खुलेआम गुंडागर्दी-नगर पंचायत के इंजीनियर ने लेखापाल को सीएमओ के कमरे में बंद कर मारा लात घूंसों से. मामला पहुंचा थाने तक. कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी. अपने कई साथियों के साथ पहुंचे थे इंजीनियर साहब



नगर पंचायत के इंजीनियर ने लेखापाल को सीएमओ के कमरे में बंद कर मारा लात घूंसों से. मामला पहुंचा थाने तक. कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगर पंचायत देवभोग में इंजीनियर द्वारा लेखापाल से मारपीट की घटना सामने आई है। तथा मारपीट की घटना पर जहां पूरा मामला थाने तक पहुंच गया है। तो वहीं छत्तीसगढ़ नवयुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ जिला दुर्ग ने उपरोक्त मामले में नाराजगी जताई है। कर्मचारी संघ द्वारा बताया गया है कि श्याम सुन्दर पटनायक, उपअभियंता न०प० देवभोग जिला-गरियाबन्द के द्वारा लेखापाल संदीप चन्द्राकर के साथ मारपीट किये जाने पर हुए एफ०आई०आर० कमांक 0141 दिनांक 07 मई 2026 के संबंध में संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा श्यामसुन्दर पटनायक, उपअभियंता न०प० देवभोग जिला-गरियाबन्द के द्वारा लेखापाल संदीप चन्द्राकर के साथ मारपीट किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए देवभोग जिला-गरियाबन्द थाना में पहुंचकर एफ०आई०आर० कमांक 0141 दिनांक 07 मई 2026 दर्ज कराया गया। है।उक्त घटना की नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़ घोर निंदा करता है। नगर पालिक निगम, दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री राजू लाल चन्द्राकर के साथ सदस्यगण श्री भुपेन्द्र गोईर, श्री नन्दलाल निषाद, कुमारी चित्ररेखा चन्द्राकर, श्रीमती साक्षी चौहान एवं अन्य के द्वारा इस घटना पर घोर निंदा की है। भविष्य में संघ के किसी भी कर्मचारियों तथा संघ में सदस्य नहीं है उन कर्मचारियों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो संघ दोषी व्यक्ति के विरूद्ध संवैधानिक दायरे में कार्यवाही हेतु आवश्यक कदम उठायेगी। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़ सदैव अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में उनके साथ खड़ी है।
क्या है पूरा मामला
नगर पंचायत देवभोग के लेखापाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि मैं नगर पंचायत देवभोग में सहायक ग्रेड 03 में एकाउंटेड के पद पर वर्तमान में कार्यरत् हूं। आज दिनांक 07-05-2026 दिन गुरुवार शाम करीबन 05-00 बजे मैं अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहा था। तभी हमारे नगर पंचायत के उप अभियंता आर श्याम सुन्दर पटनायक एवं उनके तीन अन्य साथी आये और मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किये है। जिसके संबंध में मैं एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रहा हूं। जो शिकायत आवेदन पत्र नकल जैल है. मैं संदीप चन्द्राकर पिता स्व श्री द्रुपद कुमार चन्द्राकर उम्र 37 साल ग्राम वार्ड क्रमांक 02 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी हूं जो कि मैं नगर पंचायत देवभोग में सहा० ग्रेड 03 के पद पर पदस्थ होकर उकाउंटेड का काम करता हूं कि आज दिनांक 07-05-2026 को प्राथमिक शाला फोकटपारा देवभोग में सुशासन तिहार में ड्यूटी होने से ड्यूटी बाद करीबन 12-00 बजे नगर पंचायत आकर अपना काम करके शाम करीबन 05-00 बजे नगर पंचायत में अपना काम कर रहा था तभी उप अभियंता आर श्याम सुन्दर पटनायक एवं उनके तीन साथी जो कि बाहर से आये थे मुझसे मां बहन की गाली करने लगे और उप अभियंता आर श्याम सुन्दर पटनायक एवं उनके साथियों द्वारा मुझे कार्यालय के C.M.O कक्ष में बंद करके मारने लगे जिससे मेरे सिर होठ व शरीर के अन्य जगहों में बहुत चोट आया है। घटना के समय वहां पर उपस्थित C.M.O दुष्यंत कुमार साहू एवं प्रदीप यादव, रोशन ठाकुर व कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। व बीच बचाव करने पर भी मुझे हाथ पैर व कडा से बहुत मारा गया है।






