जिला मुख्यालय शक्ति में भी अब ई थ्री व्हीलर ऑटो की होंगी उपलब्धता. 12 मई को जिंदल ई ऑटो का हुआ भव्य शुभारंभ. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा-डीजल पेट्रोल की बचत के लिए करें ई वाहनों का उपयोग. यात्रियों का सफर भी होगा आसान

शक्ति के जिंदल प्लाजा में जिंदल ई ऑटो का हुआ शुभारंभ
जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अतिथि गण
उद्घाटन के बाद ई ऑटो पर सवार नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल

जिला मुख्यालय शक्ति में भी अब ई थ्री व्हीलर ऑटो की होंगी उपलब्धता. 12 मई को जिंदल ई ऑटो का हुआ भव्य शुभारंभ. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा-डीजल पेट्रोल की बचत के लिए करें ई वाहनों का उपयोग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -12 मई को शक्ति जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठित जिंदल प्लाजा में जिंदल ई ऑटो का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा जी। मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना की। तथा इस दौरान जिंदल परिवार शक्ति के भी सदस्य एवं संचालक सदस्य मौजूद रहे।जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज जिस तरह से मिडल ईस्ट में चल रहे खाड़ी युद्ध के चलते देश में तेल संकट गहराता जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में हम सभी को डीजल- पेट्रोल की खपत कम करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक ई वाहनों का उपयोग करना चाहिए एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 10 मई को ई वाहनों के अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया है। तथा जिला मुख्यालय शक्ति भी ई थ्री व्हीलर ऑटो की इस उपलब्धता से जहां लोगों को वाहन उपलब्ध हो सकेंगे तो वहीं बेहतर सर्विस एवं सुविधाएं भी जिंदल ई ऑटो के माध्यम से मिलेगी

इस अवसर पर जिंदल ई ऑटो के संचालक पंकज जिंदल ने भी बताया कि ई ऑटो प्रदूषण रहित। दमदार लोडिंग एवं मजबूत बॉडी के साथ उपलब्ध है। तथा अब हमें स्मार्ट सफर की ओर चलना है।ई ऑटो को अधिक से अधिक उपयोग करना है। इस दौरान पंकज जिंदल ने ई ऑटो की खूबियां भी बताई तथा इसके संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी

वहीं जिंदल परिवार द्वारा प्रारंभ किए गए इस जिंदल ई ऑटो के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कहां की वर्तमान समय में आज पूरे देश में ई वाहनों का लोग अधिक से अधिक उपयोग कर रहे हैं। एवं आज ई वाहनों का उपयोग लोगों के लिए पैसे की बचत भी है। तो वहीं प्रदूषण से भी हमको निजात मिलता है। जिंदल ई ऑटो के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल जिंदल परिवार शक्ति के वरिष्ठ सुरेश अग्रवाल अनूप अग्रवाल। संचालक पंकज जिंदल। शेखर अग्रवाल। शिव अग्रवाल। प्रशांत जिंदल। अशोक अग्रवाल फुलचंद। प्रतीक जिंदल। आशीष जिंदल। अनुराग जिंदल भू। अमन जिंदल। कमलेश निगानिया कम्मू। गजेंद्र डालमिया गज्जू। आदेश जिंदल मिकी जिवेन्द्र राठौर पिंटू सहित काफी संख्या में जिंदल परिवार एवं शक्ति शहर के गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading