बड़ी खबर- बस में बैठने वाले यात्रियों को भी अब लगाना होगा सीट बेल्ट. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

बड़ी खबर- बस में बैठने वाले यात्रियों को भी अब लगाना होगा सीट बेल्ट. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी kshititech
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

बड़ी खबर- बस में बैठने वाले यात्रियों को भी अब लगाना होगा सीट बेल्ट. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ श्री कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उनके बयान के अनुसार, अब बस यात्रा के दौरान सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा. यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. मंत्री गडकरी ने बताया कि सरकार ने एक नया बस कोड लागू किया है. इस कोड को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है, जिसका लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में बसों के जलने या दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में यात्रियों की जान जा रही है, और इस नए नियम का उद्देश्य ऐसी स्थितियों में जीवन बचाना है.

प्रातिक्रिया दे