नीट परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा- 600 नंबरों के सवाल 2 दिन पहले ही पहुंच चुके थे छात्रों तक. पांच लाख में बिके गेस पेपर. अभी 8 दिन पहले हुई थी नीट की परीक्षा

नीट परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा- 600 नंबरों के सवाल 2 दिन पहले ही पहुंच चुके थे छात्रों तक. पांच लाख में बिके गेस पेपर. अभी 8 दिन पहले हुई थी नीट की परीक्षा kshititech

नीट परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा- 600 नंबरों के सवाल 2 दिन पहले ही पहुंच चुके थे छात्रों तक. पांच लाख में बिके गेस पेपर. अभी 8 दिन पहले हुई थी नीट की परीक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 पर उठे सवाल अब और गहरे होते जा रहे हैं. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के बाद जिस पेपर लीक की आशंका ने सुर्खियां बटोरी थीं, अब उसकी जांच में ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं जिन्होंने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की जांच में संकेत मिले हैं कि परीक्षा के कुल 720 नंबर के सवालों में से करीब 600 नंबर के सवाल दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों तक पहुंच चुके थे.बड़ी बात है कि नीट परीक्षा में पूछे सवालों के उत्तर के ऑप्शन भी गैस पेपर के प्रश्नों के क्रमों में हैं. सूत्रों के अनुसार पहले दिन दो पांच पांच लाख में बिके गेस पेपर लेकिन परीक्षा के एक रात पहले 30-30 हजार में गेस पेपर बिका. एसओजी का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल में मेनी टाईम फॉरवार्डेड का ऑप्शन आ रहा है यानि ये बहुत लोगों तक पहुंचा है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading