निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सख्त छत्तीसगढ़ शासन-राज्यपाल रमन डेका ने किया सरकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण- अधिकारियों को दिए निर्देश. गुणवत्ता सुरक्षा एवं उपयोगिता का रखा जाए निर्माण कार्य में ध्यान




राज्यपाल रमन डेका ने किया सरकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण- अधिकारियों को दिए निर्देश. गुणवत्ता सुरक्षा एवं उपयोगिता का रखा जाए निर्माण कार्य में ध्यान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहीम राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज 9 मई को नवा रायपुर स्थित निर्माणाधीन लोकभवन का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में विकसित की जा रही सुविधाओं, निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्यों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।निरीक्षण उपरांत राज्यपाल ने अधिकारियों की बैठक ली और निर्देशित किया कि लोकभवन जैसे महत्वपूर्ण शासकीय परिसर के निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उपयोगिता के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।






