शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष 20 बच्चों को दी जा रही स्कॉलरशिप.मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देने की दिशा में विद्यालय की यह अनुकरणीय पहल. साल 2024 से हुई है इस विशेष योजना की शुरुआत. अभिभावक भी करते हैं स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा

शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष 20 बच्चों को दी जा रही स्कॉलरशिप.मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देने की दिशा में विद्यालय की यह अनुकरणीय पहल. साल 2024 से हुई है इस विशेष योजना की शुरुआत. अभिभावक भी करते हैं स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति का सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल

शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष 20 बच्चों को दी जा रही स्कॉलरशिप.मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देने की दिशा में विद्यालय की यह अनुकरणीय पहल. साल 2024 से हुई है इस विशेष योजना की शुरुआत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- जिला मुख्यालय शक्ति के हरेठी में स्थित सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल ने साल 2024 से विद्यालय में मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए स्कॉलरशिप की योजना प्रारंभ की है। तथा इस योजना के प्रारंभ से ही जहां प्रत्येक वर्ष अलग-अलग कक्षाओं के 20 बच्चों को इस विशेष योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिया जा रहा है। तो वहीं इस योजना के कारण आज मेधावी बच्चे जो आर्थिक आभाव के बावजूद विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से अपने बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस संबंध में संस्कार पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं में पढ़ाई करना चाहते हैं।एवं कक्षा दसवीं में जिन्होंने 95% से अधिक अंक अर्जित किए हैं।तथा वे विद्यार्थी चाहे संस्कार पब्लिक स्कूल के हो या किसी दूसरे विद्यालय से आकर कक्षा ग्यारहवीं में अपना एडमिशन लेना चाहते हैं ऐसे पांच विद्यार्थियों का वरीयता के आधार पर चयन कर उन्हें पूरे वर्ष भर इस योजना के तहत निशुल्क पढ़ाई करवाई जा रही है। उनसे ना ही किसी भी प्रकार की एडमिशन फीस ली जाती है। और ना ही कोई ट्यूशन फीस ली जाती है। इसके साथ ही 11वीं एवं 12वीं में पढ़ाई करने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 90% अधिक अंक अर्जित किए हैं उनमें से भी वरीयता के आधार पर पांच छात्रों को विद्यालय की एडमिशन एवं ट्यूशन फीस में 50% की छूट देकर उनकी योग्यता को बेहतर मंच देने की दिशा में पहल की गई है।तथा विद्यालय प्रबंधन के अनुसार योजना के प्रारंभ से ही लगातार ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

कक्षा 9वी 10वीं में भी पांच-पांच विद्यार्थियों को दी जा रही स्कॉलरशिप

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी द्वारा विद्यालय के ही या किसी अन्य विद्यालय के विद्यार्थी जो की कक्षा आठवीं में 95% से अधिक अंक अर्जित करते हैं।एवं कच्चा नवी एवं दसवीं में विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं। उन्हें भी इस योजना के तहत वरीयता के आधार पर पांच विद्यार्थियों को पूरे वर्ष भर निशुल्क पढ़ाई करवाई जा रही है। जिसमें किसी भी प्रकार का ना हीं एडमिशन शुल्क और ना ही वार्षिक ट्यूशन फीस ली जाती है। इसके अलावा 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी वरीयता के आधार पर उनका चयन कर नवी एवं दसवीं में वर्ष भर की फीस में 50% की छूट देकर उन्हें पढ़ाई करवाई जा रही है।

पूरे शक्ति जिले में श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में स्थापित है संस्कार पब्लिक स्कूल

शक्ति के हरेठी में स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल की यह योजना जहां अपने आप में एक अनूठी योजना है। तो वहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में देखा जाए तो किसी भी सीबीएसई विद्यालय में ऐसी योजना मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए नहीं देखी जाती। जिसमें की आर्थिक रूप से कमजोर किंतु मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने की दिशा में ऐसी पहल की जाए। किंतु संस्कार पब्लिक स्कूल की इस पहल की जहां अभिभावक भी प्रशंसा करते हैं तो वहीं वर्ष भर में देखा जाए तो विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में यह योजना प्रारंभ की गई है. तथा ऐसे विद्यार्थी जो की सीबीएसई स्कूलों में आर्थिक आभाव के कारण पढ़ पाने की कल्पना भी नहीं कर पाते तथा जिनके में योग्यता है। किंतु विद्यालय की इस पहल के चलते ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading