कांग्रेस शक्ति जिले के महामंत्री एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा-सुशासन तिहार जनता के पैसे का दुरुपयोग. गिरधर ने कहा- आम आदमी है समस्याओं से त्रस्त.शासन और सरकार है मस्त



कांग्रेस शक्ति जिले के महामंत्री एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा-सुशासन तिहार जनता के पैसे का दुरुपयोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा 04 मई से 10 मई तक इसी महीने में कड़ी धूप में आयोजित होने वाले सुशासन तिहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला कॉग्रेस कमेटी सकती के जिला महामंत्री एवँ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के जिला विधानसभा क्षेत्र सकती के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आयोजन सरकारी धन का दुरुपयोग हैं गिरधर जायसवाल ने आगे कहा कि वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार का आयोजन हुआ था बड़ी संख्या में समस्याओं के आवेदन पत्र प्राप्त हुई थे लेकिन उनका निराकरण नहीं किया गया इस समस्याओं में बिजली पानी सड़क पुल पुलिया जैसे समस्या रही सरकार के नुमाइंदों ने आवेदन पत्र लेकर कचरे में डाल दिया श्री जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष गर्मी एवँ तेज धूप हैं सरकारी अम्लों को सिर्फ़ परेशानी का सामना करना पड़ेगा भाजपा का कुछ दिन पूर्व होने वाले गांव चलो अभियान ने भाजपा के कितने नेताओं में रात में गांव में रुककर लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की श्री जायसवाल ने कहा कि शहर में पानी की बिकराल समस्या है मिरौनी बांध से आने वाले पानी के कार्य मे भाजपा नेताओं ने बार बार बाधा डाली चूंकि यह कॉग्रेस सरकार एवं डॉ चरण दास महन्त ने आधे से अधिक जिलो में नगरीय निकाय में पानी की समस्या हल करने का काम हो रहा था गिरधर जायसवाल ने आगे कहा कि कुछ महीने बाद सिविल न्यायालय जेठा स्थित नए भवन में शिप्ट हो सकती हैं भवन निर्माणाधीन के अंतिम चरण में है यहाँ का न्यायालय भवन रिक्त हो जाएगा उसके बावजूद रेवेन्यू कोर्ट को नगर सिमा के अंतिम छोर में नए भवन बनाने की क्यो जरूरत पड़ रही हैं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवँ तहसीलदार के न्यायालय के न्यायालय के लिए पर्याप्त स्थान हैं लेकिन इस ओर सत्ता पक्ष के लोगो को कोई ध्यान नहीं है बिजली समस्या लगातार बनी हुई हैं 132 केवी का सब स्टेशन सकती के आसपास हो इस ओर ध्यान देने की जरूरत है सुशासन तिहाई सरकारी पैसों का दुरुपयोग हैं






