हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी-भारत-चीन के बीच बढ़ रही नजदीकी, 6 साल बाद गुआंगजौ में उतरी इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी-भारत-चीन के बीच बढ़ रही नजदीकी, 6 साल बाद गुआंगजौ में उतरी इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट kshititech

भारत-चीन के बीच बढ़ रही नजदीकी, 6 साल बाद गुआंगजौ में उतरी इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार देखा जा रहा है. अब भारत से सीधी विमान सेवा चीन के लिए शुरू हो गई है. दिल्ली से चीन के शहर गुआंगजौ के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू हो गई. कोविड के समय भारत और चीन के बीच विमान सेवा को बंद कर दिया गया था. अब फिर से इसे खोला जा रहा है. इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सीधे गुआंगजौ में उतरी. इस फ्लाइट सेवा के शुरु दोने से दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूत आएगी. दोनों देशों के बीच फिर से कनेक्टिविटी बहाल होगी. भारत से चीन के लिए सफर आसान हो जाएगा. इंडिगो के साथ-साथ एयर चाइना ने भी दिल्ली से बीजिंग की फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है. एयर चाइना की फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी. फ्लाइट में इकोनॉमी टिकट 523 डॉलर की होगी . बीजिंग से 3:15 PM पर उड़ान भरने के बाद 8:20 PM पर दिल्ली लैंड होगी. इस हवाई सेवा से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इससे पहले मार्च में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंन ने कुनमिंग से कोलाकात के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की थी. इससे पहले नवंबर में नई दिल्ली से शंघाई के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू हुई. 29 मार्च से इंडिगो ने कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की. फ्लाइट सर्विस शुरू होने से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार, द्विपक्षीय कारोबार में बढ़ावा, पर्यटन उद्योग को बूस्ट मिलेगा.

प्रातिक्रिया दे