हेल्थ सेक्टर में अग्रवाल समाज की विशेष पहल-100 से अधिक चिकित्सकों की मौजूदगी में ए.एच.ओ. अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का गठन.प्रथम अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल एवं प्रथम सचिव डॉ. निर्मेश सिंघानिया निर्वाचित.ए एच ओ: सेवा समर्पण और सहयोग का संगम- डॉ अशोक अग्रवाल. मेकाहारा के डीन डॉक्टर विवेक चौधरी भी रहे मौजूद

हेल्थ सेक्टर में अग्रवाल समाज की विशेष पहल-100 से अधिक चिकित्सकों की मौजूदगी में ए.एच.ओ. अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का गठन.प्रथम अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल एवं प्रथम सचिव डॉ. निर्मेश सिंघानिया निर्वाचित.ए एच ओ: सेवा समर्पण और सहयोग का संगम- डॉ अशोक अग्रवाल. मेकाहारा के डीन डॉक्टर विवेक चौधरी भी रहे मौजूद kshititech
अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का गठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ स्तरीय अग्रवाल हेल्थ समिट 2026 अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लगभग 100 से अधिक डॉक्टर बंधुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक नए संगठनए.एच.ओ अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन” के गठन का संकल्प साकार किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दौरान प्रमुख रूप से सियाराम अग्रवाल (राष्ट्रीय संरक्षक),डॉ. अशोक अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष), राजेश अग्रवाल (प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेटर)।डॉ. विवेक चौधरी (डीन, मेकाहारा),डॉ. सरिता अग्रवाल (HOD, AIIMS),डॉ जवाहर अग्रवाल।डॉ. एस. के. गोयल।डॉ. एच. एस. अग्रवाल,डॉ. विकास अग्रवाल,डॉ. निर्मेश अग्रवाल सिंघानिया,महेंद्र सेक्सरिया (दुर्ग),जयदेव सिंघल (दुर्ग),संजय अग्रवाल (महामंत्री),एवं श्री ललित अग्रवाल (चेयरमैन, ABCD) मौजूद रहे तथा स्वागत उद्बोधन प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा दिया गया।प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने संगठन की भूमिका एवं ए.एच.ओ. के गठन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. एच. एस. अग्रवाल,डॉ. जवाहर अग्रवाल,डॉ. एस. के. गोयल,डॉ. विवेक चौधरी, एवं डॉ. सरिता अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा भावी रहा है। अब एक मंच पर आकर हम अपनी सेवाओं का व्यापक विस्तार कर पाएंगे,युवा डॉक्टरों के मार्गदर्शन में भी यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।प्रेरणादायक सत्र कार्यक्रम के मध्य में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेटर राजेश अग्रवाल ने जीना इसी का नाम है” विषय पर लगभग एक घंटे का अत्यंत प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।उन्होंने कहा कि हमें केवल ग्रोथ नहीं, बल्कि सच्ची सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।सफलता वही है जहाँ हम मानसिक, शारीरिक तनाव से मुक्त रहें,जीवन में सकारात्मकता का ऐसा आवरण बनाना चाहिए जिससे नकारात्मकता स्वयं लौट जाए। उनका उद्बोधन पूरे समय पिन ड्रॉप साइलेंस में अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। ABCD का प्रस्तुतीकरण ABCD के चेयरमेन ललित अग्रवाल एवं CEO CA आयुष अग्रवाल ने Agrawal Business & CommunityDevelopment के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया।उन्होंने जानकारी दी कि यह प्लेटफॉर्म अग्रवाल समाज के व्यापारिक विकास का सशक्त माध्यम है,छत्तीसगढ़ के लगभग सवा लाख अग्रवाल बंधु इससे जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं, यह प्लेटफॉर्म अधिकतम डिस्काउंट पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रभावी साधन बन चुका है

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के आवाहन एवं मार्गदर्शन में उपस्थित डॉक्टरों के मध्य सर्वसम्मति से डॉ. विकास अग्रवाल को ए.एच.ओ. का प्रथम अध्यक्ष डॉ. निर्मेश अग्रवाल सिंघानिया को प्रथम सचिव चुना गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लगभग 100 डॉक्टर बंधुओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह की संख्या इतनी अधिक थी कि हॉल खचाखच भरा हुआ था एवं अनेक लोग बाहर खड़े होकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने मेडिकल रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड के महत्व और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट(ABHA ) के बारे में सदन को जानकारी दी। सभी ने इस जानकारी को सराहा।कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।100 से अधिक डॉक्टर बंधुओं का ABCD के समस्त सदस्यगण का एवं अग्रवाल समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिकों का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्किएक नई दिशा, एक नई ऊर्जा, एवं एक सशक्त संगठनात्मक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा।कार्यक्रम का कुशल संचालन
डॉ. विकास भोजासिया,डॉ. अनिमेष चौधरी,डॉ. जितेंद्र सराफ,
डॉ. प्रदीप अग्रवाल,महामंत्री श्री संजय अग्रवाल,CA आयुष अग्रवालराहुल अग्रवाल की टीम द्वारा किया गया।आभार एवं समापनकार्यक्रम की सफलता का श्रेय उन सभी साथियों को जाता है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इसे सफल बनाया।अंत में सभी सहभागी जनों के प्रति, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने हृदय से आभार व्यक्त किया , जिनके सहयोग से यह आयोजन यादगार एवं ऐतिहासिक बन सका।

हेल्थ सेक्टर में अग्रवाल समाज की विशेष पहल-100 से अधिक चिकित्सकों की मौजूदगी में ए.एच.ओ. अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का गठन.प्रथम अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल एवं प्रथम सचिव डॉ. निर्मेश सिंघानिया निर्वाचित.ए एच ओ: सेवा समर्पण और सहयोग का संगम- डॉ अशोक अग्रवाल. मेकाहारा के डीन डॉक्टर विवेक चौधरी भी रहे मौजूद kshititech
डॉक्टर निमेष सिंघानिया महासचिव

डॉ विकास अग्रवाल अध्यक्ष

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading