बाराद्वार शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में होगी व्याख्याता शिक्षकों की होगी भर्ती. 23 अप्रैल को शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश. जन भागीदारी अध्यक्ष अमित कलानौरिया ने दी जानकारी. सर्वाधिक 14 पदों पर होगी भर्ती

बाराद्वार शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में होगी व्याख्याता शिक्षकों की होगी भर्ती. 23 अप्रैल को शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश. जन भागीदारी अध्यक्ष अमित कलानौरिया ने दी जानकारी. सर्वाधिक 14 पदों पर होगी भर्ती kshititech
विद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित कलानोरिया

बाराद्वार शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में होगी व्याख्याता शिक्षकों की होगी भर्ती. 23 अप्रैल को शिक्षा विभाग में जारी किया आदेश. जन भागीदारी अध्यक्ष अमित कलानौरिया ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय में 14 अलग-अलग पदों के लिए व्याख्याता/शिक्षकों/सहायक शिक्षक एवं ग्रंथपाल पदों पर नियुक्तियां होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति से 23 अप्रैल 2026 को विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय नया बाराद्वार की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित कलानौरिया ने बताया कि विद्यालय में लगातार शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय काफी प्रभावित हो रहा था एवं विगत महीनों से लगातार जिला शिक्षा विभाग एवं जिला कलेक्टर महोदय को इस संबंध में अवगत कराया गया था। जिस पर नियुक्तियों के लिए आदेश जारी हुआ है।जिसमें व्याख्याता गणित 01 पद। व्याख्याता भौतिक 01 पद। व्याख्याता सामान्य विज्ञान एक पद। शिक्षक अंग्रेजी एक पद। शिक्षक विज्ञान एक पद। शिक्षक सामान्य विज्ञान एक पद। सहायक शिक्षक विज्ञान दो पद। सहायक शिक्षक सामान्य विज्ञान 04 पद।ग्रंथपाल एक पद के लिए आदेश जारी हुआ है।जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित कलानोरिया ने बताया कि उपरोक्त नियुक्तियों को लेकर शीघ्र ही समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण होगी एवं विद्यालय में आने वाले नए शिक्षा सत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी वहीं श्री क्लानोरिया ने शिक्षा विभाग का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है

प्रातिक्रिया दे