श्री श्याम हनुमान कीर्तन समिति ने एम्स के सामने किया ठंडा शरबत एवं पानी वितरण का कार्यक्रम. भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा की बड़ी पहल

श्री श्याम हनुमान कीर्तन समिति ने एम्स के सामने किया ठंडा शरबत एवं पानी वितरण का कार्यक्रम. भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा की बड़ी पहल kshititech
एम्स के सामने शरबत पिलाते समिति के सदस्य

श्री श्याम हनुमान कीर्तन समिति ने एम्स के सामने किया ठंडा शरबत एवं पानी वितरण का कार्यक्रम. भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा की बड़ी पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम हनुमान कीर्तन समिति के सेवकों ने नर सेवा- नारायण सेवा की तर्ज पर वर्तमान में राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए टाटीबंध रायपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल में आने वाले मरीजो। उनके परिजनों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने की सोच से 26 अप्रैल रविवार की सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शरबत एवं ठंडा पानी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एम्स के मुख्य द्वार के सामने जहां समिति के सदस्यों ने उपस्थित होकर लगातार भीषण गर्मी में भी राहगीरों को शरबत एवं ठंडा पानी पिलाया तो वहीं इस दौरान इस वितरण शिविर का लाभ लेने वाले लोगों ने भी समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि इतनी भारी गर्मी में जहां लोगों को गला तर करने के लिए यह सेवा एक बड़ी सेवा है। तो वहीं रायपुर की श्री श्याम हनुमान कीर्तन समिति द्वारा लगातार वर्ष भर विभिन्न प्रकार के सेवा तथा रचनात्मक कार्यों का सफलतापूर्वक का आयोजन किया जाता है। जिसमें समिति के सभी सदस्य यथासंभव। यथाशक्ति अपनी सेवाएं एवं सहयोग प्रदान करते हैं।तथा कार्यक्रमों को संपन्न करवाते हैं एवं इस समिति द्वारा जहां रायपुर शहर में समय-समय पर निकलने वाले धार्मिक एवं सामाजिक जुलूस में भी ऐसे सेवा के शिविर लगाए जाते हैं। तो वहीं यह समिति पूरे रायपुर शहर में एक सक्रिय संस्था के रूप में अपनी पहचान रखती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading