ममता पर अब राहुल का भी जुबानी हमला-आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- ‘बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा’

ममता पर अब राहुल का भी जुबानी हमला-आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- 'बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा' kshititech
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- ‘बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा’

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद हत्या पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं। राहुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है। कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी, और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading