गुंडों को डराता हूं, दीदी हो जाती हैं नाराज : शाह. क्या गुंडो को मैं गले लगाऊं.गृह मंत्री ने कहा-पहले चरण में जीत रहे 110 सीटें. गृह मंत्री की धमकी से पहले चरण में नजर नहीं आए बंगाल के गुंडे

गुंडों को डराता हूं, दीदी हो जाती हैं नाराज : शाह. क्या गुंडो को मैं गले लगाऊं.गृह मंत्री ने कहा-पहले चरण में जीत रहे 110 सीटें. गृह मंत्री की धमकी से पहले चरण में नजर नहीं आए बंगाल के गुंडे kshititech
सभाओं को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह

गुंडों को डराता हूं, दीदी हो जाती हैं नाराज : शाह. क्या गुंडो को मैं गले लगाऊं.गृह मंत्री ने कहा-पहले चरण में जीत रहे 110 सीटें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी सरकार के गृहमंत्री अमित शाह लगातार पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर हमला बोल रहे हैं एवं अमित शाह जहां राज्य ने असामाजिक तत्वों एवं गुंडा तत्वों को खुलेआम मंच के माध्यम से चेतावनी दे रहे हैं तो वहीं अमित शाह ने कहा है कि 29 अप्रैल के बाद बंगाल से घुसपैठीयों को बाहर करने का भी काम किया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प. बंगाल में गुंडाराज चल रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। मैं गुंडों को डराता हूं तो दीदी मुझसे नाराज हो जाती हैं। बताइए, मैं क्या करूं, क्या उनसे गले मिलूं?पूर्वी बर्धमान के जमालपुर और हावड़ा के श्यामपुर में हुई रैलियों में शाह ने दावा किया कि पार्टी पहले चरण में 110 सीटें जीतेगी। उन्होंने सत्ता में आने के बाद सीएए को तेजी से लागू करने, घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई करने और महिलाओं के लिए भय-मुक्त बंगाल बनाने का वादा किया। उन्होंने चुनाव को ममता के शासन को खत्म करने की लड़ाई बताया। कई सीमावर्ती जिलों में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मतुआ समुदाय के वोट की अहमियत को देखते हुए शाह ने ममता सरकार की नाकामियों को भी आम जनता के समक्ष रखा

चार शादियों पर लगेगी रोक

मोदी सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की बात भी दोहराई और कहा कि इसके लागू होने के बाद चार शादी जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी। जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारों से भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने दावा किया कि बदलाव का माहौल बन चुका है और जनता तृणमूल को हटाने का मन बना चुकी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading