गर्मा रही गोली कांड की राजनीति-जिले के करही गोलीकांड को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक ने जारी किए आदेश. आरोपियों को पकड़ने पुलिस हुई सख्त. पुलिस सहायता कैंप का होगा संचालन.जिले का चर्चित क्षेत्र बन गया है करही

गर्मा रही गोली कांड की राजनीति-जिले के करही गोलीकांड को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक ने जारी किए आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा जिले के पुलिस थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करही में घटित गोलीकांड के संबंध में जांजगीर चांपा पुलिस की सक्रिय कार्यवाही हुई है।ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है तथा जांजगीर चांपा के थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करही में घटित गोलीकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। घटना के तुरंत उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित किया जा रहा है।पुलिस कैम्प के माध्यम* से क्षेत्र में निरंतर सघन पेट्रोलिंग की जावेगी। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, आने-जाने वाले मार्गों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने एवं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में कानून -व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त बल की तैनाती भी की गई है। जांजगीर चांपा जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

जिला पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला जांजगीर-चांपा (छ0ग0) के आदेश के अनुसार थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा के अपराध क्रमांक 61, धारा 331 (8), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के अपराध में विवेचना में सुरागरसी, पतासाजी, गाँव की सुरक्षा तथा सघन पेट्रोलिंग आदि कार्यों के लिए ग्राम करही, थाना विर्रा, जिला जांजगीर-चांपा में अस्थाई रूप से पुलिस कैम्प बनाया जाता है। उक्त कैम्प का संचालन शासकीय भवन में किया जावेगा तथा रोजनामचना का संधारण किया जावेगा। कैम्प के सुचारू रूप से संचालन हेतु निम्नांकित पुलिस बल को अस्थाई रूप से कर्तव्यस्थ किया जाता है जो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्य करेंगे पुलिस कैंप संचालन के लिए जिन पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है उसमें प्रमुख रूप से सउनि रामप्रसाद बघेल।प्र.आर. 568 गौतम पाण्डेय।प्र.आर. 949 विरेन्द्र टण्डन।आर. 35 दीपक तिवारी।आर. 367 श्रीकांत सिंह।आर. 765 प्रवीण साहु।आर. 56 रामसरकार कश्यप प्रमुख है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading