शक्ति जिले में 10 जून तक अधिकारी- कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध.कलेक्टर तोपनों ने जारी किए आदेश. बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई. 24 घंटे मोबाइल को भी रखना होगा चालू

शक्ति जिले में 10 जून तक अधिकारी- कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध.कलेक्टर तोपनों ने जारी किए आदेश. बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई. 24 घंटे मोबाइल को भी रखना होगा चालू kshititech

शक्ति जिले में 10 जून तक अधिकारी- कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध.कलेक्टर तोपनों ने जारी किए आदेश. बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना सुशासन का मूल आधार है। विदित हो कि गत वर्ष “सुशासन तिहार” का सफल आयोजन किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। इसी क्रम में इस वर्ष भी शासन द्वारा “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन दिनांक 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक किए जाने का निर्णय लिया गया है।उक्त के संबंध में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। बिना पूर्व सूचना के कोई भी अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, सक्ती के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे, जिसका नस्ती विभाग प्रमुख द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे।

प्रातिक्रिया दे