कमर्शियल बाइक चलाने का मिलेगा आप को परमिट- युवाओं को रोजगार देने सरकार की अनुकरणीय पहल- 1150 रुपए महीने में पूरे राज्य में परमिट लेकर कर सकेंगे कमर्शियल उपयोग. बाइक पर भी बैठा सकेंगे अब किराए की सवारी



कमर्शियल बाइक चलाने का मिलेगा आप को परमिट- युवाओं को रोजगार देने सरकार की अनुकरणीय पहल- 1150 रुपए महीने में पूरे राज्य में परमिट लेकर कर सकेंगे कमर्शियल उपयोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बिहार में नीतीश कुमार सरकार की विदाई के बाद अब भाजपा के सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की सत्ता संभालते ही राज्य में आमूल चूल परिवर्तन करने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जहां युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है।बिहार में अब युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कमर्शियल बाइक के लिए भी परमिट मिलेगा. कोई भी नागरिक यह परमिट परिवहन सेवा शुरू कर सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा होने से रोजगार के मौके बढ़ेंगे. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा. हालांकि, नए नियमों में ये कहा गया है कि कॉमर्शियल बाइक चालकों को प्रति किलोमीटर किराया तय कर परिवहन विभाग को बताना होगा. बाइक सर्विस शुरू करने के लिए 1150 रुपए में ऑल बिहार का परमिट मिलेगा, जो पांच साल के लिए होगा. पहले के मुकाबले 50 फीसदी कम शुल्क लगेगा. हालांकि इन्हें एनएच पर चलने की अनुमति नहीं होगी.



