कार्य में लापरवाही पर हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों पर हुई कार्यवाही. कार्यपालन अभियंता एवं कॉलोनी प्रभारी को किया गया अटैच. आवेदक की फाइल को दबाकर रखने का आरोप


कार्य में लापरवाही पर हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों पर हुई कार्यवाही कार्यपालन अभियंता एवं कॉलोनी प्रभारी को किया गया अटैच
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल रायपुर ने सोशल मीडिया पर चले एक वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई की है। तथा 18 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार बताया गया है कि
श्री तोरण साहू द्वारा वीडियो बनाकर दिनांक 17.04.2026 को सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें मण्डल के कार्यालयीन कार्य अत्यधिक विलंबित होने के संबंध में दिखाया गया है।उपायुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल वृत्त बिलासपुर के पत्र कमांक 1010 दिनांक 18.04.2026 के द्वारा उक्त प्रकरण में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसके अनुसार भवन कमांक ई. डब्ल्यूएस. फ्लैट कमांक 41/483, अभिलाषा परिसर तिफरा बिलासपुर को श्रीमति लक्ष्मी साहू द्वारा मण्डल से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर श्री तोरण साहू को विकय किया गया है। जिसके उपरांत श्री तोरण साहू से नामांतरण हेतु आवेदन दिनांक 17.03.2025 को मण्डल में प्राप्त हुआ। जिसे संपदा अधिकारी के द्वारा संबंधित कालोनी प्रभारी को दिनांक 17.03.2025 को ही आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित टीप किया गया है। किन्तु फाइल एवं नोटशीट के अनुसार दिनांक 11.11.2025 को प्रभारी द्वारा संपदा अधिकारी के समक्ष नामांतरण पूर्व आम सूचना प्रकाशन हेतु पत्र प्रस्तुत किया गया है। संपदा अधिकारी के द्वारा उसी दिनांक 11.11.2025 को उस पर हस्ताक्षर भी कर दिए गए तथा जावक शाखा प्रभारी द्वारा उक्त पत्र का जावक भी कमांक 3131 दिनांक 11.11.2025 के माध्यम से कर दिया गया था किन्तु यह पत्र आज दिनांक तक भवन कय करने वाले श्री तोरण साहू को प्रेषित नहीं किया गया था एवं आज दिनांक को संबंधित की फाईल में रखा हुआ पाया गया है।श्री तोरण साहू से भवन नामांतरण के संबंध में प्राप्त आवेदन के एक वर्ष से भी अधिक समय में निराकरण नहीं करने एवं पत्र दिनांक 11.11.2025 को हस्ताक्षर एवं डिस्पेच होने के बावजूद संबंधित को उपलब्ध न कराते हुए फाईल में आज दिनांक तक दबा के रखने के कृत्य हेतु संबंधित अधिकारी श्री एल.पी.बंजारे, कार्यपालन अभियंता (प्रभारी संपदा अधिकारी) एवं संबंधित कालोनी प्रभारी सुश्री पूनम बंजारे वरिष्ठ सहायक (प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक) को आगामी आदेश पर्यन्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल मुख्यालय पर्यावास भवन, नवा रायपुर अटल नगर, संपदा शाखा में उनके मूल पद पर संलग्न किया जाता है।एवं यह आदेश तत्काल प्रभावशील होने की बात कही गई है



