उप्पल की दशहत-शक्ति जिले में आबकारी वृत्त शक्ति एवं आबकारी वृत्त जैजैपुर ने करी अवैध शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही है कार्रवाई

उप्पल की दशहत-शक्ति जिले में आबकारी वृत्त शक्ति एवं आबकारी वृत्त जैजैपुर ने करी अवैध शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही है कार्रवाई kshititech
अलग-अलग स्थानो पर आबकारी विभाग की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

शक्ति जिले में आबकारी वृत्त शक्ति एवं आबकारी वृत्त जैजैपुर ने करी अवैध शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई,। आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही है कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14/04/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 20 रायपुरा भाटापारा थाना बाराद्वार में छोटेलाल कुर्रे पिता चंदुआ राम उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से दो नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 5 लीटर भरी कुल मात्रा 10 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मु आर. रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत,आबकारी स्टाफ कमलेश , बसंती बाई का सराहनीय योगदान रहा ।

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड नंबर 2 सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई

शक्ति- सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14/04/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 2 कसेर पारा थाना सक्ती* में राजेश टंडन पिता पंचराम उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से तीन नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर भरी कुल मात्रा 6 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ कमलेश , परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे