1000 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण. शक्ति जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.भंडारण कर लाखों- करोड़ों कमाने की थी तैयारी. कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में राजस्व विभाग ने करी कारवाई




1000 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण. शक्ति जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.भंडारण कर लाखों- करोड़ों कमाने की थी तैयारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तहसील सक्ती के ग्राम सुलोनी में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान लगभग 1000 ट्रिप (ट्रैक्टर ट्राली) रेत का अवैध भंडारण पाया, जिसे नियमों के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्यवाही से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री तोपनो ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।

