मालामाल हो जाएगा ईरान-ईरान ने उठाया बड़ा कदम-हॉर्मूज में लगेगा टोल प्रत्येक तेल जहाज को निकलने पर देना होगा एक बैरल डॉलर का टोल, 400 तेल के जहाज फंसे हैं समुद्र में



मालामाल हो जाएगा ईरान-ईरान ने उठाया बड़ा कदम-हॉर्मूज में लगेगा टोल प्रत्येक तेल जहाज को निकलने पर देना होगा एक बैरल डॉलर का टोल, 400 तेल के जहाज फंसे हैं समुद्र में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य पर एक बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने प्रस्ताव रखा है कि इस मार्ग से गुजरने वाले हर तेल टैंकर से 1 डॉलर प्रति बैरल का टोल लिया जाएगा, और वह भी क्रिप्टोकरेंसी, खासकर बिटकॉइन में।इस योजना के तहत, हर जहाज को पहले अपने कार्गो की पूरी जानकारी देनी होगी और जांच के बाद ही उसे आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी। ईरान का कहना है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया जा रहा है ताकि युद्धविराम के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों की आवाजाही को रोका जा सके।इस कदम का असर अब साफ नजर आने लगा है। खाड़ी में करीब 400 जहाज फंसे हुए हैं, जिससे समुद्र का दृश्य एक “पार्किंग लॉट” जैसा बन गया है। बड़ी शिपिंग कंपनियां अब असमंजस में हैं कि वे आगे बढ़ें या इंतजार करें।इस फैसले ने वैश्विक तेल बाजार में हलचल मचा दी है। अमेरिका ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस मार्ग का खुला और सुरक्षित रहना किसी भी शांति समझौते के लिए जरूरी है। वहीं, कई देशों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत इस तरह का टोल लगाना सही नहीं है।

