गुरुवार को फिर गिर गए चांदी के भाव- तेजी मंदी से सराफा बाजार अस्थिर. सोने के दामों में भी आई गिरावट



गुरुवार को फिर गिर गए चांदी के भाव- तेजी मंदी से सराफा बाजार अस्थिर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -खाड़ी युद्ध के चलते जहां सोने चांदी के भाव में प्रतिदिन अप्रत्याशित तेजी- मंदी देखने को मिल रही है तो वहीं पूरा सराफा बाजार अस्थिर हो चला है। एवं गुरुवार को भी अचानक चांदी की कीमतों में 4700 की गिरावट आ गई।एवं चांदी अब हाई से 2.04 लाख रुपये कम हो गई है, सोना भी टूट गया है। बुधवार को रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोना-चांदी के दाम गुरुवार को अचानक धड़ाम हो गए. चांदी में आई ताजा गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से 2.04 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.

