शक्ति जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित हो रहा निजी महाविद्यालय.सलनी के राजकुमार चंद्रा ने कलेक्टर से करी शिकायत

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित हो रहा निजी महाविद्यालय.सलनी के राजकुमार चंद्रा ने कलेक्टर से करी शिकायत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के ग्राम पंचायत सलनी (भोथिया) में बड़े झाड़ जंगल की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने एवं भोथींया तहसीलदार के पास लंबित मामले के संबंध में ग्राम पंचायत सलनी के नागरिक राजकुमार चंद्रा ने 8 अप्रैल 2026 को शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के पास इसकी शिकायत की है।राजकुमार चंद्रा ने अपनी शिकायत में बताया है की ग्राम पंचायत सलनी स्थित बड़े झाड़ के जंगल की भूमि, जो राजस्व एवं वन विभाग के अभिलेखों में सुरक्षित श्रेणी में आती है, उस पर कालिंद्री तिलकराम चंद्रा महाविद्यालय द्वारा अवैध रूप से भवन निर्माण कर व्यवसायिक संचालन किया जा रहा है।तथा तहसीलदार के पास उक्त भूमि के अतिक्रमण का मामला वर्तमान में तहसीलदार कार्यालय भोथिया में विचाराधीन है। इसके बावजूद संबंधित संस्था द्वारा बिना किसी अंतिम आदेश के धड़ल्ले से निर्माण एवं संचालन किया जा रहा है, शिकायतकर्ता राजकुमार चंद्रा ने बताया है कि ग्राम पंचायत सलनी द्वारा भी निजी संस्थान को लाभ पहुँचाने हेतु अवैधानिक तरीके से प्रस्ताव पारित किया गया हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत राज अधिनियम में किसी भी ग्राम पंचायत को वन भूमि या बड़े झाड़ जंगल की भूमि के संबंध में ऐसे प्रस्ताव देने का कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं है। शिकायत करता राजकुमार चंद्रा ने उपरोक्त मामले में अविलंब त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading