अनूठा खेल कार्यक्रम-बचपन की टिकट. चलव दीदी, खेल खेले बर जाबो.पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में कोरबा शहर में साथी सहेली महिला समूह छत्तीसगढ़ द्वारा 12 अप्रैल को होगा महिलाओं की खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन


पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में कोरबा शहर में साथी सहेली महिला समूह छत्तीसगढ़ द्वारा 12 अप्रैल को होगा महिलाओं की खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
।
शक्ति -पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में कोरबा शहर में साथी सहेली महिला समूह द्वारा आगामी 15 अप्रैल को महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया है।चलव दीदी.. खेल खेले वर जाबो निःशुल्क प्रतियोगिता 12 अप्रैल 2026, दिन रविवार को समय – शाम 4 बजे से स्थान – अशोक वाटिका, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में महिलाएं विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 93021-44441,90982-69420।87702-47100,।83197-99974 पर संपर्क कर अपना अग्रिम पंजीयन एवं संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है
उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। जिसे लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न खेल-खो-खो, कबड्डी, बिल्लस, गोटा, हाऊजी, फुगड़ी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी खींच, बोरा दौड़, जलेबी दौड़ आदि प्रतिस्पर्धाएं संपन्न होगी जो की दो श्रेणी में आयु सीमा 18 से 25 वर्ष, 25 से ऊपर की आयु के सभी प्रतियोगिता में महिलाएं निःशुल्क भाग ले सकती है। आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि हर प्रतियोगिता के विजेता के लिए आकर्षक उपहार दिए जाएंगे एवं इस कार्यक्रम का आयोजन सखी सहेली महिला समूह, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है तथा संस्था ने सभी महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है


