सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- आज के समय में बच्चों को संस्कारिक करना सबसे बड़ी आवश्यकता. प्रत्येक अग्रसेन भवन को स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में किया जाए विकसित. स्वार्थ हित से ऊपर उठकर समाज विकास के लिए करें कम





सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- आज के समय में बच्चों को संस्कारिक करना सबसे बड़ी आवश्यकता. प्रत्येक अग्रसेन भवन को स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में किया जाए विकसित. स्वार्थ हित से ऊपर उठकर समाज विकास के लिए करें कम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -05 अप्रैल को अग्रसेन धाम में अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा आयोजित “अग्र मंथन 2026” में समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक चर्चा के दौरान रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि
भगवान अग्रसेन जी के वंशज के रूप में अग्र समाज ने सदैव पूरे देश में नेतृत्व करते हुए समाज के उत्थान, सेवा और समरसता का मार्ग प्रशस्त किया है। यह परंपरा केवल गौरव नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।आज आवश्यकता है कि हम स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करें। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा परिवार है, और इसी आधार पर हमें समाज को और अधिक संगठित करना होगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपने बच्चों को संस्कारिक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मंदिरों के साथ-साथ ऐसे विद्यालय और प्रशिक्षण केंद्र भी जरूरी हैं, जहां से ज्ञान, संस्कार और कौशल का विकास हो। हमें पुरानी परंपराओं को आधुनिक और जनोपयोगी स्वरूप देना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि प्रत्येक अग्रसेन भवन को स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, जहां महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और बच्चों को कंप्यूटर सहित आधुनिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा सके। हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उनके भीतर संस्कारों और गौरव की भावना को पुनर्स्थापित करने की।भगवान अग्रसेन जी ने जो सेवा, समर्पण और समानता का मार्ग दिखाया है, उसी पर चलकर हम समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
इस अवसर पर युवक-युवती परिचय कार्यक्रम एवं ‘अग्र धरोहर’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में CSIDC चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री राजकमल सिंघानिया जी, अग्रवाल सभा रायपुर अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी, महासचिव श्री मनमोहन अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल जी, संगठन मंत्री श्री योगी अग्रवाल, श्री चतुर्भुज अग्रवाल जी, श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल जी, श्री किशन अग्रवाल जी, श्री सतपाल जैन जी समेत समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।*


