अखिल भारतीय बाराद्वार सृजन मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष चुनी गई प्रीति शर्मा. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण को तो वहीं सचिव बनाई गई पायल शर्मा, नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ संपन्न. अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने कहा- जनहित. समाज हित एवं रचनात्मक कार्यों को देंगे गति



अखिल भारतीय बाराद्वार सृजन मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष चुनी गई प्रीति शर्मा. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण को तो वहीं सचिव बनाई गई पायल शर्मा, नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
, शक्ति -अखिल भारतीय बाराद्वार सृजन मारवाड़ी महिला समिति छत्तीसगढ़ शाखा की बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। जिसमें पूजा अर्चना के साथ ही बैठक का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों ने महिला समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रीति शर्मा अन्नपूर्णा को चुना। नवीन कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती किरण सावड़ीया और सचिव श्रीमती पायल शर्मा चुनी गई। तथा निर्वाचित सभी पदाधिकारियो को जहां उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तो वहीं समिति की प्रांतीय सह सचिव श्रीमती सीमा भंडारी की उपस्थिति में सभी नए पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण भी करवाया गया एवं इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा अन्नपूर्णा ने कहा कि समिति के कार्यों को बाराद्वार शहर में सक्रियता के साथ गति देंगे तथा समिति द्वारा जनहित। समाज हित। एवं रचनात्मक कार्यों में लगातार काम किया जाएगा तथा समय-समय पर प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। श्री अग्रसेन भवन बाराद्वार में आयोजित नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती सीमा भंडारी। नेहा शर्मा। हैप्पी अग्रवाल। पिंकी सांवरिया। खुशबू शर्मा। सपना जिंदल। गीता बंसल। मोना सिंघानिया। राधा अग्रवाल। रेनू अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे


