जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस से प्रारंभ होगा संगठन के कार्यक्रमों का सिलसिला. 6 अप्रैल को 46 वा स्थापना दिवस मनाएंगे भाजपा के कार्यकर्ता




जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस से प्रारंभ होगा संगठन के कार्यक्रमों का सिलसिला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष पार्टी 6 अप्रैल 2026 को अपने स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण करेगी।ज्ञात हो कि 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में स्थापना दिवस मनाया जाएगा एवं भाजपा पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।इसी क्रम में जिला स्तरीय योजना एवं तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल जी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए 6अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस 7अप्रेल से 12 अप्रेल तक गांव चलो/ बस्ती चलो अभियान सार्वजनिक स्थलों पर स्वक्षता अभियान के तहत साफ सफाई तथा 14 अप्रेल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा सक्ती जिला प्रभारी मनोज शर्मा जी ,पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ,उपाध्यक्ष श्री नेतराम चंद्रा, भुवन भास्कर यादव सुश्री अन्नपूर्णा राठौर श्री हेतराम देवांगन, भूषण चंद्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल,महामंत्री दीपक अग्रवाल, जिला प्रवक्ता कीर्तन चंद्रा, श्रीमती धनेश्वरी साहू श्रीमती उमा राठौर,लोकेश साहू आलोक पटेल भूपेंद्र पटेल सहित भाजपा प्रदेश तथा जिला पदाधिकारी ,जिला ओबीसी मोर्चा ,जिला महिला मोर्चा जिला युवामोर्चा,मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारीएवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवम जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही


