यूपीएससी परीक्षा पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित. रविवार की देर रात्रि हुआ घोषित. 932 अभ्यर्थियों को किया गया सफल घोषित। 4 फरवरी 2026 को निकला था मुख्य परीक्षा का परिणाम

यूपीएससी परीक्षा पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित. रविवार की देर रात्रि हुआ घोषित. 932 अभ्यर्थियों को किया गया सफल घोषित। 4 फरवरी 2026 को निकला था मुख्य परीक्षा का परिणाम kshititech

यूपीएससी परीक्षा पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित. रविवार की देर रात्रि हुआ घोषित. 932 अभ्यर्थियों को किया गया सफल घोषित

शक्ति छत्तीसग से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात को घोषित कर दिया है। नेहा पांचाल यूपीपीसीएस 2024 की टॉपर बनी हैं। वहीं, अनन्या त्रिवेदी को दूसरा और अभय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला है। चौथे पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, सातवें पर पूजा तिवारी, आठवें पर अनुराग पांडे, नवें स्थान पर शुभम सिंह और दसवें स्थान पर आयूष पांडे चुने गए हैं।947 रिक्तियों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा सफल घोषित किया गया है। पीसीएस में सम्मिलित कुल 24 प्रकार के पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने यह रिजल्ट जारी किया है। पीसीएस 2024 की टॉप 10 लिस्ट सूची में लड़कियों का दबदबा है। शीर्ष 10 की लिस्ट में छह युवतियां जबकि चार युवक हैं, जबकि पीसीएस 2023 में टॉप टेन में आठ युवक और दो युवतियां थीं। टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 युवतियां और सात युवक हैं। बता दें कि पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए थे। हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में दो अन्य अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया था।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading