शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने डीजल- पेट्रोल की दरों में एक्साइज ड्यूटी घटाने को बताया मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय। साहू ने कहा- विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आम जनता को दी पड़ी राहत



शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने डीजल- पेट्रोल की दरों में एक्साइज ड्यूटी घटाने को बताया मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय। साहू ने कहा- विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आम जनता को दी पड़ी राहत
शक्ति छत्तीसगढ़ का कन्हैया गुरु की खबर
शक्ति -शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश को हर संकट से बाहर निकालने में सरकार ने एक बार फिर अपनी दक्षता साबित की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम और रसोई गैस संकट के बावजूद सरकार ने समय रहते प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत पहुंचाई है।डॉ साहू ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात बनने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल आया था जिससे देश में भी संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। विपक्ष, विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सहयोगी दल, इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में थे और जनता के आक्रोश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन केंद्र सरकार ने स्थिति को भांपते हुए पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पादन शुल्क में लगभग 10% की कटौती का फैसला लिया। इस कदम से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई जिससे आम लोगों को राहत मिली और संभावित असंतोष को काफी हद तक शांत किया जा सका। डॉ साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के कारण ही देश बार-बार बड़े संकटों से सुरक्षित निकल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की इस पहल से विपक्ष के मंसूबों पर पानी फिर गया है और अब उनके पास आलोचना के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार भविष्य में भी इसी तरह जनहित में निर्णय लेती रहेगी और देश को आर्थिक व ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ाती रहेगी।


