*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई.वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले युवकों और उनके अभिभावकों को एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश.अभियान में जब्त 50 मॉडिफाई साइलेंसर पर चला बुलडोजर.मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई— एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह. जिला मुख्यालय शक्ति शहर में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की सख्त जरूरत

मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई.वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले युवकों और उनके अभिभावकों को एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश.अभियान में जब्त 50 मॉडिफाई साइलेंसर पर चला बुलडोजर.मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई— एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह. जिला मुख्यालय शक्ति शहर में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की सख्त जरूरत kshititech

मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई.वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले युवकों और उनके अभिभावकों को एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश.अभियान में जब्त 50 मॉडिफाई साइलेंसर पर चला बुलडोजर.मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई— एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह. जिला मुख्यालय शक्ति शहर में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की सख्त जरूरत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -29 मार्च को छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सभी थानों की टीमें प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों की जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में कल डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चेक प्वाइंट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान शहर के विभिन्न चौंक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने 11 ऐसे वाहनों को पकड़ा, जिनमें तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे। सभी वाहनों को कार्रवाई के लिए ट्रैफिक थाना लाया गया । आज सुबह संबंधित वाहन चालकों और उनके अभिभावकों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया, जहां एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। थाने में इन वाहनों में लगे मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाकर चालानी कार्रवाई की गई।उल्लेखनीय है कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर हाल ही में थाना यातायात और थानों द्वारा करीब 50 साइलेंसर जब्त किए गए हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज ट्रैफिक थाना के पीछे पुलिस कालोनी में बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से अपील करते हुए अपना शासकीय मोबाइल नंबर 9479193200 साझा किया और कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे वाहन चालकों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके

शक्ति शहर की सड़कों पर भी दौड़ रहे ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियां

जिला मुख्यालय शक्ति शहर में भी ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं. तथा पुलिस थाने के ठीक सामने से ऐसी गाड़ियां बेख़ौफ़ निकल जाती हैं। किंतु इन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ऐसी गाड़ी मालिकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शक्ति पुलिस को भी चाहिए कि ऐसी गाड़ियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें

प्रातिक्रिया दे

Back to top button