धन्यवाद मोदी जी-कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा हुआ 70%। नहीं होगी अब होटल- रेस्टोरेंट में गैस की किल्लत. बंद होने की कगार पर आ गई थी होटले



धन्यवाद मोदी जी-कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा हुआ 70%। नहीं होगी अब होटल- रेस्टोरेंट में गैस की किल्लत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का कोटा 70% कर दिया है। तथा पिछले कुछ दिनों से खाड़ी युद्ध के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तथा अनेकों को व्यावसायिक प्रतिष्ठान जो की गैस सिलेंडर के भरोसे चलते हैं।वे बंद होने की कगार पर आ गए थे। जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मोदी जी ने बड़ा निर्णय लिया है।खाड़ी देशों में युद्ध के चलते गैस सप्लाई पर मंडरा रहे संकट के बीच सरकार ने बड़ी राहत दी है. होटलों, ढाबों और कारखानों के लिए कमर्शियल गैस का कोटा अब बढ़ाकर 70% कर दिया गया है. इससे ठप पड़े काम फिर से रफ्तार पकड़ेंगे. आम जनता के लिए सबसे बड़े सुकून की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस की सप्लाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.


