पोरथा के सरस्वती शिशु मंदिर में में हिंदू नव वर्ष पर हुए विविध आयोजन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया था आयोजन। संघ के कार्यकर्ता विनोद यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुए कार्यक्रम

पोरथा के सरस्वती शिशु मंदिर में में हिंदू नव वर्ष पर हुए विविध आयोजन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया था आयोजन। संघ के कार्यकर्ता विनोद यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुए कार्यक्रम kshititech
पोरथा गांव में हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम

पोरथा के सरस्वती शिशु मंदिर में में हिंदू नव वर्ष पर हुए विविध आयोजन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया था आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण पोरथा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा ने परम पवित्र भगवा ध्वज रोपण कर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया।सर्व प्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम् पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी को आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया।तत्पश्चात भगवा ध्वज रोपण किया गया।केशव अर्चन गाया गया।भारतमाता, सरस्वती माता, दुर्गा माता, एवम भगवान श्री राम का पूजन अर्चन हुआ।जिला संपर्क प्रमुख श्री विनोद कुमार यादव जी ने सनातन परंपरा में हिंदू नव वर्ष आयोजन के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन से संबोधित किये।संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे से उत्सव का समापन हुआ।प्रातः 9 बजे सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा के भैया बहनों द्वारा भव्य आकर्षक झांकी के साथ घोष की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई।गाँव के लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सायंकाल श्री रामनाम कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ ग्राम के सभी देवी देवताओं को नारियल अर्पित कर पूजन अर्चन गांव बैगा के नेतृत्व में हुआ।रात्रि में गौरा चौक में भारतमाता की महाआरती एवम रामायण का आयोजन हुआ।इन सभी कार्यक्रमों का ग्रामवासियों ने तहे दिल से स्वागत किया और शुभकामनाएं दिये।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading