दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च, पारा 10 डिग्री नीचे, AQI भी इतना सुधरा

दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च, पारा 10 डिग्री नीचे, AQI भी इतना सुधरा kshititech

दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च, पारा 10 डिग्री नीचे, AQI भी इतना सुधरा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिल्ली में मार्च के महीने में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी ने इस साल का नहीं बल्कि पिछले छह सालों का सबसे ठंडा मार्च दिन दर्ज किया है. इसके साथ ही एक और राहत की खबर यह रही कि हवा की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिला और एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया.शुक्रवार को राजधानी में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही. इससे तापमान में अचानक गिरावट आई. सफदरजंग वेधशाला, जो दिल्ली का मुख्य मौसम केंद्र है, वहां अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading