बिलासपुर की समाज सेविका अरुणा अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारियां-अग्र कल्याण कोष की राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय संरक्षक बनाई गई अरुणा।अरुणा ने कहा-पूरी निष्ठा के साथ करूंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन

बिलासपुर की समाज सेविका अरुणा अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारियां-अग्र कल्याण कोष की राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय संरक्षक बनाई गई अरुणा।अरुणा ने कहा-पूरी निष्ठा के साथ करूंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन kshititech
समाजसेवीका श्रीमती अरुणा अग्रवाल बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर की समाजसेविका अरुणा अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारियां-अग्र कल्याण कोष की राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय संरक्षक बनाई गई अरुणा।अरुणा ने कहा-पूरी निष्ठा के साथ करूंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ समाजसेवीका एवं वर्तमान में बाल विकास की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित अग्र कल्याण कोष के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में भी उन्हें नया दायित्व दिया गया है। श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल को मिले इस दायित्व से जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से अग्रवाल समाज की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

अरुणा ने किया केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त

श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने भी यह जिम्मेदारी मिलने पर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।वे पूरी निष्ठा एवं सजग़ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।साथ ही अग्र कल्याण कोष के अंतर्गत अधिक से अधिक अग्रवाल परिवारों को इससे जोड़कर प्रत्येक वर्ष 365 रुपए की सहयोग राशि लेकर उसके लिए एक पहल करेंगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के संगठन को भी मजबूती मिले एवं प्रत्येक राज्यों तथा प्रत्येक शहरों में अग्रवाल समाज की महिलाओं का स्थानीय संगठन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के माध्यम से गठित हो। इस दिशा में पहल करेंगी

छत्तीसगढ़ में कर्मठ समाज सेविका के रूप में जानी जाती है अरुणा अग्रवाल

उल्ले खित हो कि श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल विगत कई दशकों से लगातार सामाजिक एवं क्षेत्र में काम कर रही हैं वे पूर्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष भी रह चुकी है। तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में बिलासपुर शहर में समय-समय पर रचनात्मक कार्यों को गति दी जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के जन जागरूकता कार्यक्रमों में भी श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल सक्रिय रूप से अपने भागीदारी करती है तथा उन्होंने पूर्व वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण। वृक्षारोपण। बाल विकास की दिशा में भी अनेकों कार्य किए हैं।जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर भी सम्मान मिल चुका है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading