शक्ति में अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति की 18 मार्च को बैठक संपन्न. अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया है बायोडाटा सेंटर. 29 मार्च को होगा विधिवत शुभारंभ. बायोडाटा सेंटर का बेहतर लाभ समाज बंधुओ को देने बनी कार्य योजना




शक्ति में अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति की 18 मार्च को बैठक संपन्न. अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया है बायोडाटा सेंटर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा 17 मार्च को शक्ति शहर में अग्रवाल समाज के अविवाहित बच्चों के संबंध तय करने की दिशा में पहल करते हुए अग्र बायोडाटा सेंटर की स्थापना शहर के स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रेन बसेरा में की गई है जिसका विधिवत शुभारंभ आगामी 29 मार्च 2026 दिन- रविवार को शाम 5:00 बजे रखा गया है।तथा इस बायोडाटा सेंटर के माध्यम से प्रत्येक महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संचालन समिति के सदस्य राम अवतार अग्रवाल. अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार. पूनम चंद्र अग्रवाल आर के. हरिओम अग्रवाल कॉलोनी. सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी. अशोक खेतान एवं मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर द्वारा इस बायोडाटा सेंटर में आने वाले अग्रवाल समाज के बंधुओ को सेवाएं दी जाएगी। उपरोक्त अग्र बायोडाटा सेंटर का गठन अग्रवाल तथा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया है
18 मार्च को आयोजित हुई पहली बैठक
अग्र बायोडाटा केंद्र की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संचालन समिति के सभी सदस्यों की मौजूदगी में 18 मार्च की शाम गिरिराज रेन बसेरा में किया गया. जिसमें आने वाले दिनों में अग्र बायोडाटा सेंटर के माध्यम से समाज बंधुओ को इसका लाभ दिलाने की दिशा में चर्चा की गई एवं बायोडाटा सेंटर में बायोडाटा देने के संबंध में गाइडलाइन भी बनाई गई। साथ ही अग्र बायोडाटा सेंटर शक्ति के माध्यम से विवाह बंधन व्हाट्सएप ग्रुप का भी निर्माण किया गया है जिसमें शक्ति सहित छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के समाज बंधुओ को भी इस व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर बायोडाटा सेंटर का लाभ लोगों को मिल सके इस दिशा में पहल की जाएगी तथा अग्र बायोडाटा सेंटर शक्ति की संचालन समिति के सदस्यों ने आगामी 29 मार्च को शुभारंभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में समाज के बंधुओ को पहुंचने का आग्रह भी किया है


