शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में हुआ दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम,कलेक्टर तोपनो साहब रहे मौजूद,CSIDC द्वारा आयोजित था कार्यक्रम, उद्यमियों एवं व्यवसाईयों ने लिया प्रशिक्षण, प्रमाण पत्रों का भी हुआ वितरण, जिला उद्योग केंद्र ने भी किया कार्यक्रम में सहयोग

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में हुआ दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम,कलेक्टर तोपनो साहब रहे मौजूद,CSIDC द्वारा आयोजित था कार्यक्रम, उद्यमियों एवं व्यवसाईयों ने लिया प्रशिक्षण, प्रमाण पत्रों का भी हुआ वितरण, जिला उद्योग केंद्र ने भी किया कार्यक्रम में सहयोग kshititech
कलेक्टर साहब कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में हुआ दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम,कलेक्टर तोपनो साहब रहे मौजूद,CSIDC द्वारा आयोजित था कार्यक्रम, उद्यमियों एवं व्यवसाईयों ने लिया प्रशिक्षण, प्रमाण पत्रों का भी हुआ वितरण, जिला उद्योग केंद्र ने भी किया कार्यक्रम में सहयोग kshititech
प्रतिभागियों को किया गया प्रमाण पत्र का वितरण

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में हुआ दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम,कलेक्टर तोपनो साहब रहे मौजूद,CSIDC द्वारा आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित आरएएमपी (रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसी भावसर फाउंडेशन द्वारा विगत दिवस होटल रैन बसेरा, सक्ती में दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा एवं उभरते उद्यमियों को शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, वित्तीय प्रबंधन, विधिक प्रावधानों तथा विपणन रणनीतियों से संबंधित व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनकी उद्यम क्षमता को सशक्त बनाना था। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों एवं संभावित व्यवसायियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रमुख प्रशिक्षक सीए अरिहंत जैन द्वारा व्यवसायिक इकाइयों के प्रकार, अनुबंध एवं कानूनी दस्तावेजीकरण, नवीन औद्योगिक नीति, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, वित्तीय अनुशासन तथा व्यवसाय योजना निर्माण जैसे विषयों पर सरल एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने सत्रों को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समापन के दौरान अभिषेक सिंह, जोनल हेड, भावसर फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल उन्नयन कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों पर आवेदन आमंत्रित

सक्ती-महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती अंतर्गत सहायक ग्रेड–03 के 2 पदों तथा भृत्य के 1 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक ग्रेड–03 के पदों में 1 पद अनुसूचित जाति वर्ग तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त भृत्य का 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 16 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक सायं 5:30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती (छ.ग.), पिन कोड 495689 के पते पर प्रेषित किए जाने हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading