शक्ति जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब ने किया यातायात टीम के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान, शिव बारात में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी एसपी साहब ने थपथपाई ट्रैफिक जवानों की पीठ

शक्ति जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब ने किया यातायात टीम के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान, शिव बारात में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी एसपी साहब ने थपथपाई ट्रैफिक जवानों की पीठ kshititech
जिला यातायात शाखा के जवानों का सम्मान करते हैं एसपी साहब

शक्ति जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब ने किया यातायात टीम के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला सक्ती में माह जनवरी में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अंतर्गत हेलमेट वितरण, वाहन चालको को यातायात नियमो की समझाईस, विद्यालयो एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन की यातायात व्यवस्था के अतिरिक्त यातायात पुलिस सक्ती द्वारा सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम का सफल संचालन किया था। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा सक्ती जिले की यातायात टीम को अपने बंगले के कैम्प कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा, सउनि सुरेन्द्र सिंह, सुकुल सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थें। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सक्ती मे को आयोजित शिव बारात में कुशल प्रबंधन के लिए भी पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा कर्मचारियो को उद्बोधन में बताया कि यातायात व्यवस्था किसी भी शहर का आईना होती हैं, आईना साफ रहेगा तो तस्वीर स्वभाविक रूप से सुंदर दिखेगी,अतः आप लोग संवेदनशीलता के साथ दृणता से अपना कार्य करें,03 सवारी, बिना नंबर, बिना हेलमेट एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सक्ती जिला बनने के उपरांत पहली बार पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलने से पूरी यातायात टीम के जवान प्रसन्न दिखे तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लियें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading