नगर पंचायत बाराद्वार के इंदिरा सागर तालाब में होगा रिटर्निंग वॉल एवं सीसी रोड का निर्माण,भूमि पूजन के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के नेतृत्व में शहर विकास को मिल रही नई गति, सड़क निर्माण से आवागमन में मिलेगी नागरिकों को सुविधाये

नगर पंचायत बाराद्वार के इंदिरा सागर तालाब में होगा रिटर्निंग वॉल एवं सीसी रोड का निर्माण,भूमि पूजन के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के नेतृत्व में शहर विकास को मिल रही नई गति, सड़क निर्माण से आवागमन में मिलेगी नागरिकों को सुविधाये kshititech
नगर पंचायत बाराद्वार में हुआ विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर पंचायत बाराद्वार के इंदिरा सागर तालाब में होगा रिटर्निंग वॉल एवं सीसी रोड का निर्माण,भूमि पूजन के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के नेतृत्व में शहर विकास को मिल रही नई गति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के मार्गदर्शन में जहां विकास कार्यों को नई गति मिल रही है,तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की बिष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की सहृदयता एवम मार्गदर्शन में विकास कामों के लिए भी लगातार स्वीकृति प्रदान हो रही है, नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 13 में इंदिरा सागर तालाब रिटर्निंग वाल एवं सीसी रोड निर्माण रोड कार्य का भूमि पूजन समारोह भाजपा ज़िलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने भूमिपूजन विधिवत रूप से श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण कुर्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार ने की। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि नगर पंचायत नया बाराद्वार क्षेत्र में विकास की बयार बहने वाली है ।सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंदिनेश शर्मा प्रदेश मंत्री चेंबर ऑफ़ कॉमर्स,अरुण शर्मा,जगेश राय,जितेश शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार,आरती खुरसे पार्षद, वार्ड क्रमांक 03,अमित कालनोरिया सांसद प्रतिनिधि,अजय सिंह राजपूत पार्षद, वार्ड क्रमांक 10,अनिल तोदी अध्यक्ष व्यापारी संघ बाराद्वार ,राजेश साहू पार्षद प्रतिनिधि , वार्ड क्रमांक 03,हरप्रसाद हँसे पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 13,सीएमओ पुनीत वर्मा, लक्ष्मण दहिरे,गणपत बरेठ, सचिन शर्मा उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत बाराद्वार में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।सीसी रोड एवं नाली निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी स्थायी समाधान मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading