शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में अंगूरी देवी अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर आयोजित था कार्यक्रम, कैप्टन आस्था भी रही मौजूद, भारत माता की आरती का  भी हुआ कार्यक्रम

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में अंगूरी देवी अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर आयोजित था कार्यक्रम, कैप्टन आस्था भी रही मौजूद, भारत माता की आरती का  भी हुआ कार्यक्रम kshititech
शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में अंगूरी देवी अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर आयोजित था कार्यक्रम, कैप्टन आस्था भी रही मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित गिरिराज रेन बसेरा में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण तथा भारत माता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर गिरिराज रेन बसेरा परिवार की वरिष्ठ महिला श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया साथ ही विद्वान पंडित महेश शर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न करवाई तथा भारत माता की आरती भी की गई इस अवसर पर आगंतुक सभी नागरिकों को स्वल्पाहार करवाकर मिष्ठान का वितरण किया गया, तो वही गिरिराज रेन बसेरा परिवार के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने समस्त क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन गौरवशाली दिन है एवं हमें गर्व है कि हम सब हिंदुस्तानी है, इस अवसर पर गिरिराज रेन बसेरा परिवार की श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल,श्रीमती उषा अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, पंकज अग्रवाल पिंटू, कुलदीप अग्रवाल, विद्वान पंडित महेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश अग्रवाल, नारायण उपाध्याय,अविनाश साहू, श्री साहू जी, वरिष्ठ समाजसेवी पंडित मदन मोहन शर्मा, श्री राजा, राजेंद्र अग्रवाल राजू, पुलिस थाना शक्ति के पुलिस अधिकारी श्री राजपूत जी, श्रीमती राजपूत जी सहित काफी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading