मतदाता जागरूकता को लेकर क्रांति कुमार कॉलेज की रासेयो इकाई ने आयोजित किया एक दिवसीय शिविर, राशियों के जिला संगठक प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे के मार्गदर्शन में आयोजित रहा कार्यक्रम





मतदाता जागरूकता को लेकर क्रांति कुमार कॉलेज की रासेयो इकाई ने आयोजित किया एक दिवसीय शिविर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- मतदाता जागरूकता के अंतर्गत शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का एक दिवसीय शिविर गोदग्राम डोंगिया में आयोजित किया गया। महाविद्यालय का एक दिवसीय शिविर में शासकीय मिडिल स्कूल डोंगिया की साफ सफाई किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।डोंगिया ग्राम में रैली के माध्यम से गांव का भ्रमण कर लोगों को बताया गया कि नशामुक्ति और मतदान क्यों जरूरी है साथ ही सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया गया सभी को यातायात के नियमों का पालन करने को कहा गया और मतदाता जागरूकता के अंतर्गत नाम जोड़वाना,के नियम और विधि बताया गया।यह कार्यक्रम कलेक्टर महोदय सक्ती के निर्देशानुसार मतदाता सप्ताह के अंतर्गत किया जा रहा है।कार्यक्रम में डोंगिया के सरपंच राठौर जी ,संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े,प्रधान पाठक राजेंद्र राठौर , प्रो एस अनंत प्रो डॉ महेंद्र यादव प्रो एम एल जायसवाल,सहित महाविद्यालय के स्वयं सेवकों में किशन, प्रिया, उपेन्द्र, पायल, अंकिता, चितरंजन, हीना, जगबाई, सत्येंद्र बरेठ दीपिका गोंड, प्रियंका, प्रभात यादव,सहित अन्य उपस्थित रहे।





