10 जनवरी को शक्ति से निकलेगी भाटली श्याम की भव्य यात्रा, प्रथम दिवस मालखरौदा में होगा श्याम संकीर्तन का आयोजन, बाबा की ऐतिहासिक पैदल यात्रा है यह, हाथों में निशान, मुंह से होंगा भटली वाले श्याम का गुणगान

10 जनवरी को शक्ति से निकलेगी भाटली श्याम की भव्य यात्रा, प्रथम दिवस मालखरौदा में होगा श्याम संकीर्तन का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर से श्याम प्रेमियों द्वारा भटली धाम उड़ीसा की भव्य धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर टेमर, मालखरौदा, डभरा, चंद्रपुर,सरिया होते हुए भटली धाम उड़ीसा पहुंचेगी,तथा पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह जहां विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन तथा यात्रा का स्वागत श्याम प्रेमियों द्वारा किया जाएगा तो वहीं 10 जनवरी की संध्या शक्ति से लगे मालखरौदा में श्याम प्रेमी राजेश अग्रवाल के द्वारा कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है, तथा इस अवसर पर भंडारा प्रसाद के साथ ही बाबा श्याम की पूजा अर्चना होगी, ज्ञात हो की शक्ति से भटली धाम के लिए निकलने वाली इस भव्य धार्मिक यात्रा को सफल बनाने के लिए श्याम प्रेमी जुटे हुए हैं तो वहीं आकर्षक रथ पर बाबा श्याम स्वयं सवार होकर लोगों को आशीर्वाद देते हुए निकलेंगे तथा इस यात्रा में श्याम प्रेमी पैदल ही हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के श्री घोष करते हुए रवाना होंगे एवं शक्ति से निकलने वाली भटली श्याम की इस पैदल यात्रा को लेकर जहां क्षेत्र भर के श्याम प्रेमियों में उत्साह है, तो वहीं भाटली धाम में इस यात्रा के पहुंचने पर जहां बाबा श्याम की आरती, पूजा- अर्चना, छप्पन भोग का भी आयोजन होगा तथा भटली धाम मंदिर समिति द्वारा भी आगंतुक सभी पैदल यात्रियों का स्वागत भी किया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading