मैसूर के दशहरे मैदान में आयोजित कला प्रदर्शनी में उषा केडिया की कलाकृतियों को मिली सराहना, विदेशी सैलानियों ने करी पेंटिंग्स की प्रशंसा, अपनी श्रेष्ठ कलाओं से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सम्मानित हो चुकी हैं उषा केडिया




मैसूर के दशहरे मैदान में आयोजित कला प्रदर्शनी में उषा केडिया की कलाकृतियों को मिली सराहना, विदेशी सैलानियों ने करी पेंटिंग्स की प्रशंसा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर के प्रसिद्ध दशहरा मैदान में कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध आर्टिस्ट शामिल हुए तो वहीं विदेशों से भी सैलानियों ने इस कला प्रदर्शनी में पहुंचकर इसकी सराहना की तथा इस कला प्रदर्शनी में देश की प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आर्टिस्ट श्रीमती उषा जैन केडिया ने भी अपनी कला प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विभिन्न प्रकार की जीवंत पेंटिंग्स वहां रखी गई एवं इन पेंटिंग्स को देखने जहां लोग दूर-दूर से पहुंचे तो वहीं उषा केडिया की कलाकारी की भी लोगों ने प्रशंसा की तथा विगत एक लंबे समय से श्रीमती उषा केडिया कला के क्षेत्र में भी अनेकों बार राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर सम्मानित हो चुकी हैं, तथा उनकी कलाकृतियों की जहां पूरे देश भर में सराहना होती है, तो वहीं उनकी कलाकृतियों में एक अलग निखार है जिसे कि देश के बड़े-बड़े जाने-माने आर्टिस्ट भी उनकी प्रशंसा करते हैं,इस कला प्रदर्शनी के दौरान उषा केडिया ने बताया कि उन्होंने विभिन्न अवसरों पर बनाई अपनी सभी प्रमुख पेंटिंग्स यहां पर प्रदर्शनी के लिए लगाई हुई है










