*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जेठ शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में मुख्य प्रायोगिक परीक्षा और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न

जेठ शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में मुख्य प्रायोगिक परीक्षा और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न kshititech
प्रायोगिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम
जेठ शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में मुख्य प्रायोगिक परीक्षा और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न kshititech
प्रायोगिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम
जेठ शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में मुख्य प्रायोगिक परीक्षा और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न kshititech
प्रायोगिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

मुख्य प्रायोगिक परीक्षा और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशानुसार छात्रों के हित में आज जिला सक्ती के अंतर्गत समस्त शासकीय और निजी महाविद्यालय के बी ए और बी एस सी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के मुख्य प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्र छात्राओं के लिए पुनः प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में किया गया ।जिसमें शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा,शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा,शासकीय महाविद्यालय नगरदा,शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती, शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती , रामबाई कन्हैया लाल साहू महाविद्यालय हसौद, कालिंदी देवी तिलक राम चंद्र महाविद्यालय सलनी के छात्र छात्राएं शामिल हुए।मुख्य प्रायोगिक परीक्षाओं में जूलॉजी, बॉटनी, रसायन,भूगोल,भौतिक और कम्प्यूटर साइंस की परीक्षा संपन्न हुई। उक्त परीक्षा संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले के संरक्षण और डॉ शकुंतला राज के नेतृत्व में संपन्न हुआ । विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए बाह्य और आंतरिक परीक्षक के रूप में सभी सहायक प्राध्यापकों ने छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कैसे करे इस पर अपना अनुभव साझा किए और सभी को मार्गदर्शन दिए।ज्ञातव्य है कि प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं दिनांक 23 दिसंबर से 2 पालियों में प्रारंभ हो रहा है ।परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े प्रो ऋतु पटेल,प्रो रामरतन खूंटे प्रो राजकुमार कुर्रे, प्रो प्रवीण कौशिक , प्रो योगेश साहू, प्रो नारायण कुर्रे, प्रो देवेंद्र ख़ंडाईयत, प्रो अर्जुन सिंह प्रो सीमा साहू प्रो सविता चंद्र प्रो डॉ हरिशंकर रजक, प्रो यज्ञ राठिया,राजकुमार निर्मलकर, शुभम बेदी, रामायण लाल रत्नाकर,सावन देवांगन सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button